Interim Budget 2024: भारत सरकार का ध्यान इस समय पावर सेक्टर को तेजी से बढ़ाने पर केंद्रित है। अगर विशेषज्ञों की माने तो पिछले साल सरकार द्वारा पावर सेक्टर के लिए फंड के अलॉटमेंट में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, यही कारण है कि इस बार भी पावर सेक्टर को और भी ज्यादा बेहतर आवंटन मिलने के आसार है। क्योंकि सरकार इस समय सौर ऊर्जा और विंड एनर्जी जैसे रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेस से बिजली पैदा करने पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है।
अगर सरकार के द्वारा रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को ध्यान में रखते हुए पावर सेक्टर के लिए फंड बढ़ाया जाता है, तो ऐसी कंपनियों के शेयर में उछाल भी आ सकता है, जो पावर सेक्टर से जुड़ी हों। आज आपको हम इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कौन सी वह खास कंपनियां हैं, जिन्हें पावर सेक्टर में होने वाले फंड के ज्यादा आवंटन से फायदा मिल सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2023 के फरवरी में आने वाले यूनियन बजट के दौरान सरकार के द्वारा पावर सेक्टर को मिलने वाले फंड को 58 फीसदी तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद यह बजट करीब 20,671 करोड़ रुपए का हो गया। सरकार लगातार रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यही कारण है कि सरकार इस साल भी पावर सेक्टर के फंड को बढ़ा सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट अंतरिम बजट होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बात कही थी कि इस बजट में कोई भी बड़ी घोषणा नहीं की जानी है। इसमें सिर्फ चुनाव तक देश को चलाने के लिए जितने पैसों की जरूरत होगी उसी को जारी किया जाएगा। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बार अंतरिम बजट के बावजूद डिफेंस और पावर जैसे सेक्टर का फंड बढ़ा सकती है। एक्सिस सिक्योरिटी की रिपोर्ट की मानें तो अंतरिम बजट में पावर सेक्टर पर सरकार का फोकस बढ़ सकता है।
कई सारे ब्रोकरेज फर्म और कंपनी का मानना है कि सरकार पिछले साल के बजट को ध्यान में रखकर इस साल के बजट में भी अपनी प्राथमिकता को सुनिश्चित करेगी। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सरकार को अर्थव्यवस्था में आई तेजी और कर्ज के बीच के संतुलन को भी बनाना बहुत जरूरी होगा।
भारत सरकार द्वारा पावर सेक्टर में अगर रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स के लिए बजट में कुछ भी बड़ी घोषणा होती है, तो कुछ कंपनी हैं जिनके स्टॉक को सीधा फायदा होगा। आपको बताते चलें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार के पावर सेक्टर को लेकर बेहतर फैसलों से एनएचपीसी के लिए अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की एनएचपीसी हाइड्रो पावर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है और इसके शेयर की बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा टाटा पावर और एनटीपीसी जैसी कंपनी के शेयर्स में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। देश में जितना कुल बिजली का उत्पादन होता है, उसमें से 25 प्रतिशत बिजली उत्पादन अकेले एनटीपीसी द्वारा किया जाता है। जानकार बताते हैं कि लोकसभा चुनाव तक लोगों के सेंटीमेंट काफी मजबूत रहेंगे और इससे इन कंपनियों को फायदा हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications