नयी दिल्ली। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का आईपीओ इश्यू आज से आवेदन के लिए खुल गया है। खुलते है उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक या यूएसएफबी के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रेसपोंस मिलता दिख रहा है। यूएसएफबी के इश्यू को शुरुआत के पहले कुछ घंटों में ही 47 फीसदी आवेदन मिल गये हैं। यानी आईपीओ में बिक्री के लिए रखे गये 12.39 करोड़ शेयरों में से निवेशकों ने 5.87 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन कर दिया है। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपके पास बुधवार 4 दिसंबर तक निवेश का मौका है। यूएसएफबी के आईपीओ में शेयरों के लिए 36 रुपये से 37 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। वहीं आपको इश्यू में कम से कम 400 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जबकि इसके बाद 400 शेयरों के मल्टीपल में ही आवेदन किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीओ से पहले यूएसएफबी ने नवंबर में प्री-आईपीओ राउंड में 250 करोड़ रुपये जुटा लिये थे।

निवेशकों से जबरदस्त रेसपोंस
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ इश्यू को निवेशकों की तरफ से जबरदस्त रेसपोंस मिल रहा है। खुलते ही रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 2.7 गुना सब्सक्राइब कर लिया गया है। वहीं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने आईपीओ में उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरहोल्डर्स के लिए 75 करोड़ रुपये के शेयर रिजर्व रखे हैं। दरअसल उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज की ही सब्सिडरी है। उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए रिजर्व शेयरों में से 24% के लिए ऐप्लिकेशन भेज दी गयी हैं।
कैसे करें आईपीओ में निवेश
अगर आप किसी कंपनी के आईपीओ में निवेश करने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपके पास डीमैट अकाउंट होना जरूरी है। आईपीओ में निवेश के लिए आप किसी शयेर ब्रोकिंग फर्म के एजेंट या शेयर ब्रोकर की सहायता ले सकते हैं। आईपीओ मतलब इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स के माध्यम से कोई कंपनी शेयर मार्केट में खुद को लिस्ट करवाने के लिए निवेशकों को शेयर बेचती हैं। आईपीओ को पब्लिक इश्यू भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें - झटके पे झटका : वोडाफोन और एयरटेल के बाद जियो ने भी बढ़ाये 40 फीसदी दाम
More From GoodReturns

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications