नयी दिल्ली। दो दिन में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में 1.87 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। 27 और 28 दिसंबर को शेयर बाजार में आयी जोरदार तेजी से निवेशकों की चांदी हो गयी। गुरुवार तक पिछले दो दिनों में बीएसई की लिस्टेड कंपनियों की कुल बाजार पूँजी 1,87,370.56 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,55,57,484.15 करोड़ रुपये हो गयी। बता दें कि सेंसेक्स ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड स्तर भी छुआ और केवल दो दिनों में 308.87 अंक ऊपर चढ़ गया। गुरुवार को कारोबार में सेंसेक्स 41,163.79 तक चढ़ा, जो इसका आज तक का सबसे ऊँचा स्तर है। आज शेयर बाजार की हाइलाइट रही रिलायंस इंडस्ट्रीज थी, जो 10 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली पहली कंपनी बन गयी। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने 1,584.00 रुपये का अपना भी आज तक का सबसे ऊँचा भाव छू लिया। बाजार बंद होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी बीएसई पर 10,01,555.42 करोड़ रुपये रही।

आज कैसा रहा बाजार
आज बाजार के दोनों बढ़े इंडेक्सों, सेंसेक्स और निफ्टी, ने अपना-अपना ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड स्तर छू लिया। बाजार में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। ऑटो को छोड़ कर बाकी शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं पीएसयू बैंकों और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। सेंसेक्स के 31 बड़े शेयरों में से 17 शेयर बढ़ोतरी के साथ बंद हुए, जिनमें सबसे ज्यादा मजबूती इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और टाटा स्टील में आयी। वहीं बीएसई पर 1,283 कंपनियों के शेयर ऊपर चढ़े और 1,201 कंपनियों के शेयर नीचे की तरफ फिसले। वहीं 196 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया।
आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल
विनोद नायर, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख, कहते हैं कि सरकार के फिसकल प्रूडेंस को बनाए रखने और जरूरी कदम उठाने से बाजार में तेजी बरकरार रह सकती है। वहीं डॉलर के मुकाबले आज रुपया 26 पैसे की गिरावट के साथ 71.61 पर बंद हुआ। आज डॉलर के मुकाबले रुपये ने मजबूती के साथ शुरुआत की थी। इससे पहले बुधवार के कारोबार में रुपया 14 पैसे ऊपर चढ़ कर 71.35 पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़ें - जानिये आखिर क्यों 21,246 करोड़ रुपये खर्च करना चाहती है सरकार
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications