नई दिल्ली, जनवरी 10। ऐप्पल के तीन आईफोन मॉडल सस्ते हो गए हैं। बता दें कि कंपनी की तरफ से आईफोन 11, आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी समेत कई आईफोन मॉडल की कीमतें घटाई गयी हैं। ये एक आधिकारिक कटौती है। ऐप्पल ने सितंबर 2021 में आईफोन 13 सीरीज़ लॉन्च की थी। लॉन्च के तुरंत बाद पुराने आईफोन मॉडल जैसे आईफोन 12 सीरीज़, आईफोन 11 आदि की भारत में कीमतें घटाई गयी हैं। इन स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती के चलते ऐप्पल की आईफोन 12 सीरीज की कीमत भारत में 49,999 रुपये से शुरू होती है। ये इसके आईफोन 12 मिनी की कीमत है। इन सभी मॉडलों की नयी कीमतें फोन के कलर ऑप्शन और स्टोरेज के आधार पर अलग-अलग हैं। ये फोन अब अमेजन और फ्लिपकार्ट पर नयी कीमतों पर उपलब्ध हैं।
लिमिटेड समय के लिए घटी कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार यह कीमतों में अस्थायी कटौती है। यानी ये कटौती सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। इसलिए अगर आप एक कम कीमत पर एक शानदार आईफोन खरीदना चाहते हैं तो यही सही समय है। आगे जानिए आईफोन मॉडलों की नयी कीमतें।
आईफोन 12
पहले बात करते हैं आईफोन 12 की। फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 के 64 जीबी मॉडल की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये तक कम हो गयी है। मगर ब्लू कलर मॉडल की कीमत इससे थोड़ी अधिक है। उसके 64 जीबी स्टोरेज विकल्प के लिए आपको 60,499 रुपये खर्च करने होंगे। अमेज़न पर आईफोन 12 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 63,900 रुपये है, जबकि 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 70,900 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर आप आईफोन 12 का 128 जीबी मॉडल 64,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
आईफोन 12 मिनी
आईफोन 12 मिनी ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर में उपलब्ध है। अमेज़न पर इसकी कीमत 49,999 रुपये है। आईफोन 12 मिनी के लिए पर्पल कलर मॉडल की कीमत 53,900 रुपये है, जबकि ग्रीन कलर ऑप्शन का दाम 64 जीबी वेरिएंट के लिए 59,900 रुपये है। अमेजन पर 128 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 12 मिनी के प्रोजेक्ट रेड मॉडल की कीमत 54,999 रुपये है, जबकि ग्रीन मॉडल आपको 64,900 रुपये की कीमत पर मिलेगा।
आईफोन 11
आईफोन 11 की कीमत में भी कटौती की गई है। स्मार्टफोन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के लिए 49,900 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 54,999 रुपये में उपलब्ध है। मालूम हो कि आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13 प्रो मैक्स और सिम्पल आईफोन 13 सहित आईफोन 13 मॉडल की कीमतों पर फिलहाल कोई छूट उपलब्ध नहीं है।
कैशबैक ऑफर का लें फायदा
फ्लिपकार्ट फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी दे रही है। लेकिन उसके लिए आपको पूरी राशि एक साथ देनी होगी। यह ऑफर ईएमआई ऑप्शन पर उपलब्ध नहीं है। आईफोन 12 मिनी और आईफोन 12 में क्रमश: 5.4 इंच और 6.1 इंच ओलेड सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले 2532×1170 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन, एचडीआर सपोर्ट और सेल्फी कैमरा है। आईफोन सिरेमिक शील्ड से लैस हैं। ये लेटेस्ट ए14 बायोनिक चिपसेट पर ऑपरेट होते हैं जिन्हें 256 जीबी तक स्टोरेज में पेश किया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications