iPhone 17 Price: आईफोन खरीदने की प्लानिंग करने वालों के लिए खास खबर आ गई है। सितंबर 2025 में Apple अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार आईफोन के नए मॉडल को iPhone 17 Air नाम दिया जा सकता है। यह नया वेरिएंट अलग लुक और फीचर्स के साथ आएगा।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple की ओर से लॉन्च डेट और इसके सारे फीचर्स के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं दी गई है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में इसे लेकर काफी उम्मीदें हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस साल सितंबर में चार नए iPhone मॉडल लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इसमें iPhone 17 (स्टैंडर्ड मॉडल), iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Air शामिल है। अगर आप भी iPhone17 लेने की सोच रहे हैं तो फटाफट चेक कर लीजिए कि आईफोन 17 सीरीज की भारत, यूएस और दुबई में कितनी कीमत हो सकती है।
iPhone 17 सीरिज जल्द होगी लॉन्च
Apple इस साल भी अपने iPhone 17 सीरिज को सितंबर में लॉन्च करने की तैयारी में है। उम्मीद जताई गई है कि एप्पल के इवेंट में iPhone 17 सीरीज के चारों मॉडल जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और नया iPhone 17 Air भी रिवील किए जाएंगे। Apple आमतौर पर हर साल सितंबर महीने में ही अपने फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च करता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल भी कंपनी इसी समय पर अपनी नई iPhone सीरीज लॉन्च करेगा।
भारत, यूएस और दुबई में ये हो सकती है iPhone 17 की कीमत
यूएई, भारत और दुबई में iPhone 17 सीरीज की कीमत अलग-अलग तय होने का अनुमान लगाया गया है क्योंकि इसका मौजूदा ट्रेड पॉलिसी में टैरिफ से जुड़े बदलाव किए गए है। फिलहाल Apple को कुछ टैरिफ से छूट मिली हुई है, क्योंकि स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे टेक प्रोडक्ट्स पर छूट लागू है।
भारत में iPhone 17 की कीमत लगभग 89,900 रुपये हो सकती है और iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,64,900 रुपये हो सकती है। इसके अलावा अमेरिका में iPhone 17 की कीमत लगभग $899 हो रह सकती है। वहीं, दुबई में iPhone 17 की कीमत लगभग AED 3,799 के करीब रह सकती है। हालांकि, ये कीमतें अभी अनुमानित हैं और Apple द्वारा आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications