इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है।
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नया टाइटल स्पॉन्सर मिल गया है। आज बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने एलान किया कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आने वाले सत्र के लिए ड्रीम11 आधिकारिक स्पॉन्सर रहेगी। इसके लिए ड्रीम-11 को 222 करोड़ रुपए देने होंगे। चीनी मोबाइल ब्रांड वीवो आईपीएल के पिछले स्पॉन्सर थे। लेकिन भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने डील को निलंबित कर दिया।

222 करोड़ में टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई को वीवो से 440 करोड़ रुपये मिले, जबकि ड्रीम11 बोर्ड को 222 करोड़ का भुगतान करेगा। यह डील साढ़े चार महीने के लिए है। ड्रीम11 पिछले कुछ सालों से आईपीएल के स्पॉन्सर में से एक रही है। इस प्रक्रिया में टाटा ग्रुप का भी नाम था जिसने आखिरी बोली नहीं लगाई जबकि दो एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी बायजू (201 करोड़ रुपये) और अनएकेडमी (170 करोड़ रुपये) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक, बाबा रामदेव की पतंजलि और जियो कम्युनिकेशन्स भी इस दौड़ में शामिल थीं। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से इन दोनों नामों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई थी। बोर्ड ने यह साफ किया था कि सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को उस स्थिति में टाइटल स्पॉन्सरशिप नहीं मिलेगी, जब तक वह उसके प्लान से संतुष्ट नहीं होती है।
जानिए कब से शुरु होगा आईपीएल का नया सीजन
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 19 सितंबर से 8 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा। ये फुल फ्लेज्ड टूर्नामेंट होगा। आईपीएल पूरे 51 दिन तक चलेगा। आईसीसी के ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर 2020 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने के फैसले के बाद आईपीएल संभव हो पाया है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से मेजबान देश ने आईपीएल का आयोजन करने में अपनी असमर्थता को जताया था। बीसीसीआई के मुताबिक इस बार आईपीएल के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे। जो कि पहले रात 8 बजे था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications