IPO Listing Today: स्टॉक मार्केट में आज दो आईपीओ की लिस्टिंग हुई है। इनमें प्लैटिनम इंडस्ट्रीज और एक्सिकॉम टेली सिस्टम्स शामिल है। इन दोनों ही कंपनियों ने अपने इन्वेस्टर्स को निराश नहीं किया है। जहां पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर बनाने वाली कंपनी एक्सिकॉम टेली सिस्टम्स को 85 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के आईपीओ को 35 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिला है। इन दोनों ही कंपनी की आईपीओ को इन्वेस्टर्स के द्वारा बेहतर रिस्पाॉन्स मिला था। जहां एक्सिकॉम टेली सिस्टम्स के आईपीओ को 133 गुना ओवर ऑल सब्सक्रिप्शन मिला वहीं प्लैटिनम इंडस्ट्रीज को कल 99 गुना तक सब्सक्राइब किया गया था।
प्लैटिनम इंडस्ट्रीज आईपीओ लिस्टिंग
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि प्लैटिनम इंडस्ट्रीज एक ऐसी कंपनी है जो स्टेबलाइजर बनाने के लिए जानी जाती है। प्लैटिनम इंडस्ट्रीज की आईपीओ को27 फरवरी के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था जिसे 29 फरवरी तक सब्सक्राइब किया गया है। इस दौरान इस कुल मिलाकर 99 फीसदी का सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी का इरादा इस आईपीओ के जरिए 235.32 करोड़ रुपए जताने का था। आज इस कंपनी के आईपीओ को मार्केट में लिस्ट किया गया है और इसमें शानदार रिस्पांस दिखाया है।

क्या रही लिस्टिंग प्राइस
प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के आईपीओ की इश्यू प्राइस 171 रुपए थी। इसे आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 228 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस कंपनी के आईपीओ ने अपने निवेशकों को 33 प्रतिशत से कुछ ज्यादा का लिस्टिंग गेन दिया है। लिस्टिंग के बाद भी इसके शेयर में तेजी देखने को मिली और यह 237 प्रतिशत तक पहुंच गया था। यानी कुल मिलाकर इस आईपीओ के द्वारा अपने निवेशकों को करीब 38 प्रतिशत तक का फायदा दिया गया है।
मिला था बेहतर सब्सक्रिप्शन
इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 151 गुना था। वही रिटेल इन्वेस्टर्स के द्वारा इस 50.2 गुना सब्सक्राइब किया गया। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने भी इस आईपीओ को 141.8 गुना तक सब्सक्राइब किया।
आईपीओ की रकम को कहां इस्तेमाल करेगी प्लैटिनम इंडस्ट्रीज
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें इस आईपीओ के जरिए जुटाए गई धनराशि का इस्तेमाल कंपनी के द्वाराइजिप्ट में मैन्यूफैक्चरिंग सेटअप करने के लिए इन्वेस्ट किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी पालघर में स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में भी इन्वेस्टमेंट करेगी। वर्किंग कैपिटल की जरूरत के साथ ही आम कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी कंपनी के द्वारा इस जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल किया जाएगा।
एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स आईपीओ
यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर बनाने के लिए जानी जाती है। इसने 429 करोड रुपए की रकम जुटाने के लिए आईपीओ इश्यू जारी किया था। इस कंपनी की इश्यू प्राइस 142 रुपए की थी। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि इस कंपनी के आईपीओ को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 264 रुपए के प्रीमियम पर लिस्ट किया गया। ऐसे में लिस्टिंग के बाद इसने अपने इन्वेस्टर्स को 85 प्रतिशत तक का जबरदस्त फायदा दिया है।
दिया 93 प्रतिशत तक का फायदा
लिस्टिंग के बाद भी इस कंपनी के आईपीओ मार्केट में बेहतर परफॉर्म कर रहे थे। लिस्टिंग की तुरंत बाद इस कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिला और यह 274.3 रुपए के आसपास पहुंच गए। जिससे इन्वेस्टर्स का फायदा बढ़कर करीब 93 प्रतिशत तक पहुंच गया।
इन्वेस्टर्स के द्वारा भी मिला तगड़ा रिस्पॉन्स
आपको बताते चले कि इस कंपनी की आईपीओ को इन्वेस्टर के द्वारा टोटल 35.5 गुना से भी ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की हिस्सेदारी 124.2 गुना सब्सक्रिप्शन की थी। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने इसे 159.29 गुना सब्सक्राइब किया था। इसके अलावा रिटेल इन्वेस्टर्स के द्वारा इस 124.27 गुना सब्सक्राइब किया गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications