नई दिल्ली, सितंबर 05। अगर आप आईपीओ में निवेश करने के लिए रेडी रहते हैं तो, आपके काम की एक खबर है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का आईपीओ आज (5 सितंबर 2022) से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। प्राइवेट सेक्टर बैंक ने आईपीओ का प्राइस बैंड 500-525 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशको के पास तीन दिन का समय है क्योंकि इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 7 सितंबर 2022 तक बंद हो जाएगा। 7 सितंबर तक कोई भी निवेशक अपने डी-मैट अकाउंट से अप्लाई कर सकता है। कंपनी ने आईपीओ का लॉट साइज 28 शेयर निर्धारित किया है। यानि की आपको 14700 रुपए के साथ आईपीओ के लिए अप्लाई करना होगा। बैंक द्वारा जारी डेटा के अनुसार यह आईपीओ 832 करोड़ रुपये का है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक 1.58 करोड़ नए शेयर जारी करेगी।
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक का इतिहास
अगर बैंक के इतिहास के बारे में बात करे तो, देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में इसकी गिनती होती है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक मुख्य रुप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई), कृषि एवं खुदरा ग्राहकों को बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान कराती है। इस बैंक का इतिहास 100 साल पुराना है। साल 1921 में नादर बैंक के नाम से इसकी शुरूआता हुई थी। वर्तमान में बैंक की 509 शाखाएं कार्यरत हैं। 509 ब्रांचों में से 369 शाखाएं तमिलनाडु में ही हैं। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के बिजनेस में तमिलनाडु में स्थित शाखाओं का 70 प्रतिशत से अधिक योगदान है। वित्त वर्ष 2022 में बैंक की नेट इनकम 8212 करोड़ रुपये थी।
आईपीओ लाने का क्या कारण है
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने बताया है कि आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग बैंक अपनी कोर कैपिटल को बढ़ाने और फ्यूचर कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा। कंपनी ने बताया है कि आईपीओ से मिले पैसे को दुसरे स्टेट में ब्रांच खोलने के लिए भी उपयोग किया जाएगा।
क्या है जानकरों का कहना
किसी भी आईपीओ में पैसा लगाने से पहले एकसपर्ट की राय जानना जरूरी होता है। अगर मोटे तौर पर जानकारों की बातों को देखे तो अधिकतर रिसर्च एजेंसी और ब्रोकरेज हाउस बैंक के आईपीओ में निवेश करने की सलाह दे रहे हैं। लगभर सभी जानकार इसके पीछे तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक की पिछले वित्त वर्ष की अच्छी परफॉर्मेंस को वजह बता रहें है। इस बैंक का नेट एनपीए 1 पर्सेंट से भी कम का है और बैंक की इनकम में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जानकारों का कहना है कि लॉन्ग टर्म का नजरिया रखने वालों के लिए यह निवेश सही है।
More From GoodReturns

RBI पॉलिसी का असर: FD या SIP, कहां सुरक्षित है पैसा?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

Safety Controls IPO: क्या पैसा लगाना होगा फायदेमंद या जोखिम?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications