अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बहुत शानदार पैकेज लेकर आया है।
नई दिल्ली: अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए बहुत शानदार पैकेज लेकर आया है। अच्छी खबर : त्योहारी सीजन में रेलवे चलाएगी 200 और ट्रेनें, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी ये भी पढ़ें

नवरात्र से ठीक पहले मातारानी वैष्णों देवी के लिए द्वार तो खुल ही गए हैं, साथ ही जो श्रद्धालु दर्शनों की इच्छा के साथ दरबार की यात्रा के लिए जाना चाहते हैं तो उन्हें और बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। जी हां जो श्रद्धालु वैष्णों देवी के दर्शन के लिए जाने की योजना कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी उनके लिए बहुत शानदार पैकेज लेकर आया है।
जानिए किस दिन से शुरू होगी यात्रा
तो इस महीने आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के शानदार पैकेज का मजा ले सकते है। माता वैष्णो देवी यात्रा नाम का इस टूर के शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी। खास बात है कि आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के तहत ये टूर पैकेज दिया जाएगा। बता दें कि 7 रात और 8 दिन के इस टूर की शुरुआत राजगीर, बिहार से होगी। तो चलिए जानते है इस टूर पैकेज से जुड़ी खास बातें।
जानिए कितना है किराया
ये ट्रेन 29.10.20 को राजगीर से सुबह 11 बजे चलाई जाएगी। ये टूर 05.11.20 को खत्म होगा। यात्रा के दौरान ट्रेन के स्लीपर क्लास में सफर कराया जाएगा। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को माता वैष्णो देवी के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने का मौका भी मिलेगा। ट्रेन में स्लीपर क्लास के डिब्बे लगाए जाएंगे। इस टूर पैकेज का किराया 7560 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इस ट्रेन में राजगीर नालंदा बिहार शरीफ फतूहा पटना जेहानाबाद गया डेहरी ऑनसोन सासाराम और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बोर्डिंग की जा सकेगी।
यात्रा में यह मिलेंगी सुविधाएं
आईआरसीटीसी अपनी आस्था सर्किट स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए अफोर्डेबल टूर पैकेज ट्रेन उपलब्ध कराता है। इन ट्रेनों में स्लीपर क्लास के ही डिब्बे होते हैं। ये ट्रेन देशभर में सभी महत्वपूर्ण टूरिस्ट प्लेस के लिए चलाई जाती हैं। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को रास्ते में नॉन एसी हॉल या धर्मशाला में ठहराया जाएगा। साइट सीन के लिए यात्रियों को नॉन एसी ट्रेनों से ले जाया जाएगा। ट्रेन में यात्रा के दौरान शाकाहारी खाना ही मिलेगा। ट्रेन में यात्रा के दौरान ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाएगा। यात्रियों को एक लीटर की पानी की बोतल दी जाएगी।
ये रहेंगे बोर्डिंग पॉइंट
इस ट्रेन में राजगीर, नालंदा, बिहार शरीफ, फतुहा, पटना, जहानाबाद, गया, डेहरी ऑनसोन, सासाराम और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बोर्डिंग की जा सकेगी। अगर आप इस यात्रा के लिए बुकिंग कराना चाहते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 7560 रुपए चुकाने होंगे। आप रिजर्वेशन काउंटर से इस टूर पैकेज की बुकिंग करा सकते हैं। टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी या इसे ऑनलाइन बुक करने के लिए यहां क्लिक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications