
IRCTC-SBI Credit Card Premier : भारत में ढेरों क्रेडिट कार्ड उपलब्ध हैं। इनमें करीब-करीब हर कार्ड पर आपको बहुत सारे फायदे मिल सकते हैं। पर कुछ स्पेशल कार्ड ऐसे होते हैं, जिन पर मिलने वाले बेनेफिट काफी यूनीक होते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही कार्ड की जानकारी देने जा रहे हैं, जिस पर आपको 50 लाख रु तक का फायदा मिल सकता है। आगे जानिए इस कार्ड की डिटेल।
आईआरसीटीसी-एसबीआई बैंक का कार्ड
कई कंपनियां क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के फायदे देती हैं। हालांकि, आईआरसीटीसी-एसबीआई बैंक के कार्ड के फायदे काफी यूनीक हैं। यह क्रेडिट कार्ड खास तौर पर उन लोगों के लिए बहुत बेहतर है जो बहुत अधिक सफर करते हैं और वो भी विशेष तौर पर फ्लाइट से। इस क्रेडिट कार्ड के लाभ बहुत अधिक हैं। आगे जानते हैं इन फायदों के बारे में।
हवाई किराए और ट्रेन टिकट पर छूट
जिस क्रेडिट कार्ड की हम बात करने जा रहे हैं, उसके नियमों के तहत कार्डधरक हवाई किराए और ट्रेन टिकट पर निश्चित छूट पा सकते हैं। इतना ही नहीं आपको बीमा, पेट्रोल और डीजल सरचार्ज पर भी छूट मिलेगी। रेलवे लाउंज में फ्री कॉम्प्लिमेंट्री एंट्री भी दी जाएगी।
कितने मिलेंगे रिवार्ड पॉइंट
अब बात करते हैं रिवार्ड पॉइंट की। इस कार्ड को होल्ड करने वाले व्यक्ति को पहली बार में 1500 रिवार्ड पॉइंट मिलते हैं। इस एक रिवॉर्ड प्वॉइंट की वैल्यू 1 रुपए होगी। आप अपने आईआरसीटीसी लॉगइन आईडी से अपने कार्ड में लॉग इन कर सकते हैं। यदि आप यात्रा करने जा रहे हैं और आईआरसीटीसी की मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट का उपयोग करके टिकट बुक कर रहे हैं तो आप इन रिवार्ड पॉइंट्स को रिडीम कर सकते हैं।
ये है रिवार्ड का पॉइंट
अगर आप एक साल में यात्रा पर 50000 रुपये खर्च करते हैं, तो आपको 2500 रिवॉर्ड पॉइंट मिलते हैं। अगर कोई 100000 रुपये खर्च करता है, तो उसे 5000 रिवार्ड पॉइंट मिलते हैं।
ऐसे मिलेगा 50 लाख रु का फायदा
इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कार्डधारक को 10 लाख रुपये का ऑटोमैटिक ट्रेन दुर्घटना कवर मिलता है। हवाई दुर्घटना में मृत्यु होने पर यह कवर बढ़ कर 50 लाख रुपये हो जाता है।
हवाई टिकट पर छूट
इस कार्ड पर हवाई टिकट पर तत्काल छूट मिलेगी। ये छूट 5 प्रतिशत होगी। आपको 1 लाख रुपये का फ्रॉड लायबिलिटी कवर भी मिलता है। हर तीन महीने में आपको रेलवे लाउंज में मुफ्त में दो एंट्री मिलती हैं।
क्रेडिट कार्ड यूज करने के टिप्स
बैंक क्रेडिट कार्ड पर बकाया राशि पर बहुत ऊंचा ब्याज लगता है। इसलिए यदि आप समय पर अपने क्रेडिट कार्ड की बकाया राशि का भुगतान नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माना और तगड़ा ब्याज चुकाना होगा। इसके अलावा यदि आप बिल में चूक करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित होगा। इसलिए अतिरिक्त ब्याज भुगतान से बचने और अपना क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए, अपने बिलों का समय पर पूरा भुगतान करें। किसी भी भविष्य के लेनदेन पर पहले दिन से पिछले बिल के पूरी तरह से भुगतान होने तक ब्याज का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी हो जाते हैं। इसलिए भी पूरा बकाया निपटाना जरूरी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications