नयी दिल्ली। आईआरसीटीसी ने बस यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग सर्विस शुरू की है। इससे बस से सफर करने वालों के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करना आसान हो जाएगा। टिकटिंग वेबसाइट ने आईआरसीटीसी ऑनलाइन बस टिकट बुकिंग सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। आईआरसीटीसी के मुताबिक 29 जनवरी से बस टिकट बुकिंग सेवा इसकी वेबसाइट पर लाइव हो गई है। कुछ दिनों पहले आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट को नये रूप में रेल कनेक्ट ऐप के साथ ऑफिशियल बना दिया था।
कैसे करें टिकट बुक
बस टिकट ऑनलाइन बुक करने के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट (https://www.bus.irctc.co.in/home) पर जाएं। यहां आप अपनी प्रस्थान (Departure) और आगमन (Arrival) डिटेल दर्ज कर सकते हैं। यात्री अपनी पसंद के अनुसार सीट का चयन भी कर सकते हैं। साथ ही आप अपनी पसंदीदा बस भी चुन सकते हैं। आईआरसीटीसी का कहना है कि ये धीरे-धीरे देश का पहला सरकारी ''वन स्टॉप शॉप ट्रैवल पोर्टल'' बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।
बसों की तस्वीर चेक करें
बस में बुकिंग से पहले उपयोगकर्ता बसों की तस्वीरों को भी देख सकते हैं। वेबसाइट के अनुसार एक बार में अधिकतम छह यात्रियों के लिए टिकट बुक किए जा सकते हैं। उपयोगकर्ता इस वेबसाइट से यूपीएसआरटीसी, एपीएसआरटीसी, जीएसआरटीसी, ओएसआरटीसी, केरल आरटीसी आदि राज्यों के सड़क परिवहन निगम की बसों के लिए भी टिकट बुक कर सकते हैं।
मोबाइल से हो सकेगी बुकिंग
आईआरसीटीसी मोबाइल-ऐप पर इस सर्विस का इंटीग्रेशन मार्च के पहले सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। इससे आप मोबाइल के माध्यम से भी बस टिकट बुक कर सकेंगे। ग्राहकों के लिए ऑनलाइन बस बुकिंग सेवा शुरू करने के लिए आईआरसीटीसी ने 50,000 से अधिक राज्य सड़क परिवहन के साथ-साथ निजी बस ऑपरेटरों से पार्टनरशिप की है। ये पूरा नेटवर्क 22 राज्यों और तीन केंद्र शासित राज्यों में फैला है।
इन आधार पर चुनें पसंदीदा बस
ऑनलाइन बस बुकिंग की नई सुविधा से ग्राहक बसों को देखने और सफर के रूट, सुविधाओं, रिव्यूज, रेटिंग और बसों के फोटो के आधार पर पसंदीदा बस चुन और टिकट बुक कर सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहक अपनी सुविधानुसार पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट और टाइमिंग का चयन कर पाएंगे और एक उचित मूल्य पर यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकेंगे।
डिस्काउंट भी मिलेगा
ग्राहकों को बैंक और ई-वॉलेट पर चल रहा डिस्काउंट भी मिलेगा। आईआरसीटीसी की नई पहल से ट्रेन और फ्लाइट टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी की भी सुविधा मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications