रियल एस्टेट के क्षेत्र में नामी कंपनी हीरानंदानी ग्रुप कंपनी को लेकर बड़ी खबर सामने है। दरअसल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रीयल एस्टेट सेक्टर के हीरानंदानी ग्रुप पर छापेमारी की है।
नई दिल्ली, मार्च 22। रियल एस्टेट के क्षेत्र में नामी कंपनी हीरानंदानी ग्रुप कंपनी को लेकर बड़ी खबर सामने है। दरअसल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रीयल एस्टेट सेक्टर के हीरानंदानी ग्रुप पर छापेमारी की है। आईटी डिपार्टमेंट की ओर से छापेमारी की यह कार्रवाई मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु समेत 24 जगहों पर हुई हैं। कंपनी के टॉप अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी की यह कार्रवाई हो रही है। हीरानंदानी ग्रुप के पवई, मुंबई में फ्लैगशिप प्रोजेक्ट हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब जांच एजेंसी इस ग्रुप की जांच कर रही हैं।

बता दें कि हीरानंदानी डेवलपर्स का गठन 1978 में हुआ था, इसे दो भाई निरंजन हीरानंदानी और सुरेंद्र हीरानंदानी ने बनाया था। इस कंपनी ने कई प्रोजेक्ट्स को पिछले चार दशक में महाराष्ट्र में पूरा किया है। निरंजन और सुरेंद्र दोनों इस कंपनी के अलावा अन्य रियल स्टेट की कंपनियां चला रहे हैं। निरंजन हीरानंदानी हीरानंदानी कम्युनिटी के फाउंडर चेयरमैन हैं। वहीं सुरेंद्र हीरानंदानी हाउस ऑफ हीरानंदानी के चेयरमैन और डायरेक्टर हैं। Jan Dhan अकाउंट : खाताधारक जल्द करें ये काम, वरना होगा भारी नुकसान
जानकारी के मुताबिक, मुंबई और ठाणे समेत देश के कई हिस्सों में सुबह से ही छापेमारियों की सिलसिला शुरू हैं। बताया जा रहा है कि कई बड़े-बड़े बिल्डर्स इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के निशाने पर हैं। इसके अलावा, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मुंबई में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक के कुर्ला स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। Flipkart Cooling Days Sale: लगभग आधी कीमत पर खरीदें AC, कूलर, फ्रिज और पंखे
मालूम हो कि अभी नवाब मलिक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। वो मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में इस वक्त बंद हैं। नवाब मलिक पर दाउद इब्राहिम और मुंबई बम ब्लास्ट से संबंधित लोगों से कौड़ियों के भाव में जमीन खरीदने का आरोप लगा हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications