नयी दिल्ली। जिन लोगों ने अभी तक अपना इनकम रिटर्न (आईटीआर) दाखिल नहीं किया है उनके लिए अच्छी खबर आई है। केंद्र सरकार ने आईटीआर दाखिल करने की तारीख एक बार फिर से बढ़ाने का ऐलान किया है। आयकर विभाग ने शनिवार को करदाताओं की कई कैटेगरियों के लिए आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया है कि आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन को 31 जनवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले ये डेडलाइन 31 अक्टूबर 2020 थी। मगर ध्यान रहे कि 31 जनवरी 2021 तक सिर्फ वही करदाता आईटीआर दाखिल कर सकते हैं जिन्हें ऑडिट रिपोर्ट पेश करनी होती है। बाकी जिन लोगों को ऑडिट रिपोर्ट नहीं पेश करनी होती उन्हें 31 दिसंबर 2020 तक आईटीआर दाखिल करना होगा।

इसलिए लिया गया ये फैसला
आयकर विभाग के मुताबिक आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि को एक बार फिर से कोरोना के मद्देनजर बढ़ाया गया है। यानी अब वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 31 दिसंबर 2020 (ऑडिट रिपोर्ट के मामले में 31 जनवरी) तक आईटीआर दाखिल किया जा सकेगा। इसी तरह 1 लाख रुपये तक के सेल्फ-एसेसमेंट टैक्स लायबिलिटी वाले लोगों के लिए सेल्फ-एसेसमेंट टैक्स के भुगतान 31 जनवरी 2021 तक करना होगा।
पहले भी बढ़ी थी डेडलाइन
बता दें कि इससे पहले सरकार की तरफ से वित्त वर्ष 2019-20 के लिए आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन को मई में 30 नवंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। वहीं टैक्स विवाद के मामलों को निपटाने के लिए पेश की गई विवाद से विश्वास योजना को भी 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ाने का फैसला लिया गया था।
लगता है चार्ज
यदि आप अपना आईटीआर समय पर दाखिल न करें कि तो आपको 5 से 10 हजार रु तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। 5 लाख रु तक की इनकम वालों के लिए ये जुर्माना कम होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications