नई दिल्ली, सितंबर 9। हजारों करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 30 सितंबर से बढ़ा कर 31 दिसंबर 2021 कर दी। दरअसल कई करदाताओं ने पिछले कुछ समय में आईटीआर दाखिल करते समय नए आयकर पोर्टल पर आने वाली दिक्कतों की हवाला दिया, जिसके चलते सरकार ने यह फैसला लिया। यह दूसरी बार है जब वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष (2021-22) में आयकर रिटर्न दाखिल करने की डेडलाइन को बढ़ाया है। इससे पहले देश में कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई थी।

जानिए अलग-अलग डेडलाइन
असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए इनकम की डिटेल प्रस्तुत करने की नियत तिथि (डेडलाइन) अब 31 दिसंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दी गयी है। पिछले वर्ष 2020-21 के लिए अधिनियम के किसी भी प्रावधान के तहत लेखा परीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करने की नियत तिथि अब 15 जनवरी 2022 होगी। असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए आय की डिटेल पेश करने की नियत तिथि अब 15 फरवरी 2022 होगी। असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए आय की विलम्बित/संशोधित डिटेल प्रस्तुत करने की नियत तिथि अब 31 मार्च 2022 होगी।
पिछले महीने भी बढ़ी थी डेडलाइन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पिछले महीने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने के लिए जरूरी कई फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 की पिछली समय सीमा से बढ़ा कर 30 सितंबर, 2021 कर दिया था। आयकर विभाग की तरफ से कहा गया है कि विवाद से विश्वास अधिनियम के तहत घोषणाकर्ता द्वारा भुगतान करने के लिए फॉर्म नंबर 3 को जारी करने और संशोधित करने में आने वाली कठिनाइयों को देखते हुए, अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। तब भी आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को कई करदाताओं द्वारा आईटीआर दाखिल करने में आई दिक्कतों का हवाला दिया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications