नई दिल्ली, अगस्त 19। अगर आपने आपका आईटीआर फाइल कर दिया है तो अब आपको समय रहते अपना आईटीआर ई-वेरीफिकेशन कराना भी बेहद जरूरी है। अगर आप आईटीआर ई-वेरीफिकेशन नहीं करवाते है तो आपका आईटीआर फाइल करना अमान्य हो जायेगा। करदाताओं के लिए आयकर विभाग ने आईटीआर ई वेरिफिकेशन कराने की भी एक समय सीमा तय कर रखी है। जिन करदाताओं ने आईटीआर फाइल करने की अंतिम तारीख से पहले आईटीआर फाइल किया है तो उन्हे वेरिफिकेशन के लिए 120 दिन का समय मिला है और जिन लोगो ने आखिरी तारीख के बाद अपना आईटीआर फाइल किया है तो उन्हें 30 दिन के दिन के अंदर अपना आईटीआर वेरीफाई करवाना जरूरी है।
ई-वेरीफिकेशन ना कराने पर आईटीआर अमान्य माना जाएगा
बीते 29 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी कर केन्द्रीय प्रत्यक्ष का कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आईटीआर ई-वेरीफिकेशन के लिए समय सीमा तय की थी। यदि व्यक्ति तय सीमा के अंदर ई-वेरीफिकेशन नहीं करवाता है तो आईटीआर को अमान्य माना जाएगा। इसीलिए आईटीआर में दी हुई सभी जानकारियों को ई वेरीफाई करवाना बेहद जरूरी है।
सेल्फ रिटेन कोंडोनेशन रिक्वेस्ट
यदि आप केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड से आईटीआर ई-वेरीफिकेशन के लिए दी गई तय सीमा के अंदर काम नहीं कर पाते तो आपके पास एक मौका और है। ऐसी स्थिति में करदाताओं को आयकर नियमों के मुताबिक सेल्फ रिटेन कोंडोनेशन रिक्वेस्ट (क्षमा अनुरोध) करनी होगी। इसमें आपको देरी का कारण बताना होगा। यदि टैक्स अथॉरिटी यदि रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेती है। तो फिर आपका आईटीआर वेरीफाई मान लिया जायेगा।
6 तरीको से आईटीआर को ई-वेरीफाई करवाया जा सकता है
6 तरीको से आईटीआर को ई-वेरीफाई किया जा सकता है। सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। वह पर जाकर आप ई-वेरीफाई विकल्प पर क्लिक करें। वह पर आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डाले और ओटीपी डाल कर ई-वेरीफिकेशन हो जाएगा, बैंक खाता जेनरेटेड ईवीसी के से, एटीएम से ईवीसी के जरिए, डीमैट अकाउंट की मदद से ईवीसी के जरिए, नेटबैंकिंग की मदद से और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट के सहायता से भी आईटीआर का ई-वेरीफिकेशन किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications