US VP JD Vance in India: अमेरिका में नई सरकार बनने के बाद पहली बार शीर्ष नेता भारत के दौरे पर हैं. आज 21 अप्रैल को संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत के दौरे पर आ रहे. वे 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चार दिनों के लिए भारत की अपनी पहली ऑफिशियल यात्रा पर हैं.
आज सुबह नई दिल्ली पहुंचेगा प्लेन
जेडी वेंस और उनका परिवार रोम के चियाम्पिनो हवाई अड्डे से भारत के लिए निकल हैं. व्हाइट हाउस प्रेस पूल की रिपोर्ट के मुताबिक एयर फ़ोर्स टू 21 अप्रैल को भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 9:30 बजे नई दिल्ली के पालम स्थित एयर फ़ोर्स स्टेशन पर उतरेगा.
भारत पहुंचने पर वेंस का सुबह 10:00 बजे औपचारिक स्वागत किया जाएगा. उनके कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और जयपुर और आगरा के पर्यटक आकर्षणों की यात्राएँ शामिल हैं. उनके साथ उनके तीन बच्चे- बेटे इवान और विवेक, बेटी मीराबेल और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा भी हैं.
द्विपक्षीय संबंधों पर फोकस
उपराष्ट्रपति के इस यात्रा के फोकस में 21 अप्रैल को शाम 6:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रधानमंत्री आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर होने वाली मीटिंग है. चर्चाएं द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए भारत-अमेरिका वार्ता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पारस्परिक टैरिफ के इर्द-गिर्द घूमने की उम्मीद है, जो जुलाई तक स्थगित हैं.

व्हाइट हाउस ने पहले कहा था कि उपराष्ट्रपति प्रत्येक देश के नेताओं के साथ साझा आर्थिक और भू-राजनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के अलावा किसी अन्य आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गई है.
सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद वेंस मंगलवार को जयपुर जाएंगे. 23 अप्रैल को उनकी आगरा जाने की योजना है. उनकी यात्रा गुरुवार 24 अप्रैल को समाप्त होगी और वे सुबह 6:40 बजे भारत से प्रस्थान करेंगे.
जयपुर में वेंस और उनका परिवार आमेर किला, जंतर मंतर, सिटी पैलेस और हवा महल देखने जाएंगे. राजस्थान में राजनीतिक और ट्रेड लीडर से मिलने से पहले वे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भाषण भी देंगे.
गर्मजोशी से स्वागत
जेडी वेंस के आगमन से पहले पालम एयरपोर्ट के पास और चाणक्यपुरी के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में उनके स्वागत में होर्डिंग्स लगाए गए हैं. पिछले गुरुवार को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान जायसवाल ने कहा कि यह एक आधिकारिक यात्रा है. वह प्रधानमंत्री से मिलेंगे और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारी एक व्यापक रणनीतिक वैश्विक साझेदारी है.
जेडी वेंस का भारत यात्रा
जायसवाल ने भरोसा जताया कि इस यात्रा से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों में और मजबूती आएगी. उन्होंने कहा, "हमारे रिश्ते ऐसे हैं कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं. वह मानवीय प्रयास का हिस्सा है. यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों का हिस्सा है.
जेडी वेंस की चार दिवसीय यात्रा के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थलों का दौरा और प्रमुख नेताओं के साथ बैठकें शामिल हैं. सोमवार शाम को स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर और दिल्ली में एक पारंपरिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का दौरा करने के बाद वह कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ रात्रिभोज के लिए पीएम मोदी से मिलेंगे.
अगले दिन जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य के राज्यपाल से मुलाकात होगी. बुधवार को आगरा में वेंस का परिवार ताजमहल और भारतीय कला और शिल्प के लिए मशहूर शिल्पग्राम बाजार का दौरा करेगा.
More From GoodReturns

Layoffs: फिर छंटनी की तैयारी, 20% कर्मचारियों की जा सकती है जॉब, इन लोगों की जाएगी नौकरी

Rule Changes from 1 April : LPG, Tax और PAN में बड़ा झटका! 1 अप्रैल से नए नियम लागू, जाने क्या-क्या बदल रहा है

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications