Jettwings Airways: अगर आप हवाई यात्रा करते हैं, तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है। आप अब एक नई एयरलाइन जेटविंग्स एयरवेज से हवाई यात्रा का मजा ले पाएंगे। जेटविंग्स एयरवेज की तरफ से कहा गया है कि उसको सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत देश में शेड्यूल्ड यात्री हवाई परिवहन सेवाओं को संचालित करने के लिए एनओसी मिल गई हैं।
एयरलाइन उड़ान स्कीम के तहत यात्रियों को शुरू में पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में कई सारे गंतव्य के लिए यात्रियों को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करने का प्लान करने की योजना बना रही है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से सभी जरूरी विनियामक अनुमोदन और एओसी प्राप्त करने के बाद, अब एयरलाइन प्रीमियम इकोनॉमी सर्विस की पेशकश के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
जेटविंग्स एयरलाइंस के को फाउंडर और सीईओ संजय आदित्य सिंह की तरफ से कहा गया है कि हम एओसी प्रदान करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय की आभारी है।
जेटविंग्स एयरवेज की तरफ से कहा गया है कि वह क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली सेवा की मांग को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि इस उम्मीद को पूरा करने के लिए एयरलाइन एक अनुभवी पेशेवर की एक पूरी टीम तैयार की है।
इतना ही नहीं इसके साथ ही जेटविंग्स एयरवेज निरंतर यात्रियों को पुरुस्कृत करने के लिए एक लॉयल्टी प्रग्राम को शुरू करने का प्लान कर रहा है।
जेटविंग्स एयरवेज के अध्यक्ष संजीव नारायण की तरफ से कहा गया है कि क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर करने के लिए सरकार के प्रयत्नों ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए और इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र को बढ़ाने के साथ-साथ खास क्षेत्रों के लिए व्यापार में काफी वृद्धि की है।
उन्होंने कहा कि हम मानते है कि उड़ान स्कीम के तहत, हमारे पास कनेक्टिविटी में सुधार और नए आर्थिक अवसर पैदा करके पूर्वोत्तर क्षेत्र पर जरूरी प्रभाव डालने का एक अनूठा अवसर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications