दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कारण लॉकडाउन भी पूरे देश में लागू कर दिया गया है।
नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी कारण लॉकडाउन भी पूरे देश में लागू कर दिया गया है। इसी क्रम में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल नए टूल लॉन्च किए हैं जिससे कोविड-19 की जांच खुद की जा सकती है। नए टूल्स को इन दोनों कंपनियों ने कोरोना को रोकने के प्रयास के तहत जारी किया है। कंपनियों का मकसद तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए है। नए टूल यूजर्स से उनकी हेल्थ और हाल ही में ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में सवाल करेंगे। इससे यह जानने की कोशिश होगी कि उस यूजर को कोरोना से खतरा तो नहीं है। ऐसा करके लोग खुद ही जान पाएंगे कि उन्हें कोरोना हो सकता है या नहीं।
माय जियो ऐप में है जियो टूल
रिलायंस जियो टूल माय जियो ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा जियो ने COVID-19 टूल के लिए एक वेबसाइट भी लॉन्च की है जहां से यह टूल ऐक्सिस किया जा सकता है। यह टूल यूजर की उम्र पूछता है। अगर यूजर कोविड-19 से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आया है तो यह कुछ और हेल्थ व ट्रैवल हिस्ट्री से जुड़े सवाल पूछता है, ताकि खतरे का अंदाजा लगाया जा सके। यूजर द्वारा बताए गए जवाबों के आधार पर जियो टूल यूजर को बताता है कि उसे नॉवल कोरना वायरस से संक्रमित होने का कम, सामान्य या हाई रिस्क है। किसी यूजर द्वारा पता किए गए रिस्क के आधार पर टूल लोगों से आगे स्टेप्स लेने का सुझाव देता है। जियो टूल में यूजर्स को नैशनल और स्टेट हेल्पलाइन नंबर का ऐक्सिस भी मिलता है। इसके अलावा हर राज्य में बने टेस्ट सेंटर, कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े और कोविड-19 महामारी को समझने के लिए लोगों को FAQ सेक्शन का भी विकल्प मिलता है।
अपोलो हॉस्पिटल की साझेदारी में एयरटेल टूल
बात करें एयरटेल टूल की तो इसे अपोलो हॉस्पिटल के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इसे अपोलो 247 नाम दिया गया है। इस टूल को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डव्लूएसओ) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक बनाया गया है।
भारती एयरटेल का टूल भी यूजर से लिंग, उम्र और किसी लक्षण से जुड़े कई सवाल पूछता है। यूजर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एयरटेल अपोलो टूल रिसक का लेवल बताता है। इसके बाद रिस्क-मीटर के नीचे लिखे कदम उठाने का सुझावल देता है। यह भी यूजर की ट्रैवल हिस्ट्री से जुड़े सवाल पूछता है और दी गई जानकारी के आधार पर संक्रमण का लेवल बताता है। यह टूल एयरटेल थैक्स ऐप में मौजूद है। इसके अलावा एक अलग वेबसाइट भी बनाई गई है। गौर करने वाली बात है कोरोना से संक्रमित होने का यह एक बेसिक तरीका मात्र है। अगर आपको लगता है कि आप कोरोना से संक्रमित हैं और आपमें इसके लक्षण भी दिख रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर या पास के अस्पताल में जाना चाहिए।
कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा
कल यानि शुक्रवार को कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या देश में 700 से ऊपर पहुंच चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल देश में अब तक कोरोना के कुल 724 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 640 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 66 मरीज अस्पताल से ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 18 लोगों की अब तक कोरोना की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को काबू किया जा सके इसके लिए पूरे देश में 21 दिन तक लॉकडाउन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है। कोरोना वायरस से दुनिया भर में संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख 33 हजार हो गई है। अब तक दुनिया में 24 हजार लोगों की मौत इस वायरस के संक्रमण से हो चुकी है। कई देशों में कोरोना बुरी तरह से कहर बरपा रहा है। फ्रांस, अमेरिका, ईरान में लगातार मौतें हो रही हैं। स्पेन में गुरुवार को 718 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हुई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications