बेहतर प्लान्स के लिए जाना जानें वाला रिलायंस जियो के आते ही फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की स्कीम शुरू हुई।
नई दिल्ली: बेहतर प्लान्स के लिए जाना जानें वाला रिलायंस जियो के आते ही फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की स्कीम शुरू हुई। ग्राहकों की जरुरत और पसंद के हिसाब से आय दिन कंपनी कुछ-न-कुछ बदलाव करते रहता है। रिलायंस जियो के कुछ ऐसे प्लान्स के बारे में आपको बता दें जिनमें डेली 2 जीबी से ज्यादा डेटा यूज़र्स को दिया जाता है।

जानें रोज़ाना 2जीबी डेटा मिलने वाले प्लान
रोज़ान 2जीबी डेटा में जियो के पास 198, 398, 448 और 498 रुपये वाले चार प्लान्स हैं। वहीं 198 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस मिलेगा। जबकि 398 वाले प्लान में सब्सक्राइबर्स को 2 जीबी डेटा के साथ 70 दिन की वैलिडिटी भी मिलती है। और तो 448 रुपये वाले प्लान्स की बात करें तो इसमें यूज़र्स को 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज़ाना 2जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली फ्री 100 एसएमएस और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। वहीं 498 में 91 दिन की वैलिडिटी के साथ साथ बाकी के सारे 448 रुपये वाले बेनिफिट मिलेंगे।
3जीबी डेटा वाले प्लान
दूसरी ओर अगर आप 3जीबी डेटा वाला प्लान चाहते हैं तो 299 रुपये का पैक लेना होगा। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को रोज 3जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में मिलमें वाले अन्य बेनिफिट की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
4जीबी और 5जीबी डेटा वाले प्लान
वहीं 4 जीबी रोज़ाना डेटा के लिए आप जियो का 509 रुपये का प्लान ले सकते हैं। इस प्लान में आपको रोज़ाना 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 4जीबी डेटा मिलेगा। आपको रोज़ाना 5 जीबी डेटा चाहिए तो आप 799 का प्लान चुन सकते हैं। बता दें कि हाल ही में जियो में अपने अनलिमिटेड कॉलिंग के पैटर्न में परिवर्तन किया है। अब आपको दूसरे नेटवर्क पर जियो के नंबर से बात करने के लिए IUC टॉपअप कराना होगा। आईयूसी वाउचर 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये, 500 रुपये और 1000 रुपये के आते हैं। आईयूसी वाउचर के बारे में ज्यादा डीटेल के लिए जियो की वेबसाइट को भी चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications