नई दिल्ली, अप्रैल 28। पिछले साल एयरटेल, जियो और वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने अपने प्रीपेड प्लान महंगे कर दिए थे। उसके बाद से ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है। पर अभी भी कुछ प्लान्स काफी किफायती हैं। इन तीनों कंपनियों के अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के ढेरों प्लान काफी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। बीएसएनएल के सस्ते प्लान्स में लंबी लंबी अवधि की वैलिडिटी भी मिलती है। मगर एक और सरकारी कंपनी है, जिसके एक प्लान ने बीएसएनएल को भी पीछे छोड़ दिया है। जानते हैं उस कंपनी और उसके प्लान के बारे में।
कौन सी वो है कंपनी
हम जिस कंपनी के बारे में बात करने जा रहे हैं वो एमटीएनएल। आज ये बहुत अधिक लोकप्रिय नहीं है। मगर इसके प्लान आपको जरूर पसंद आ सकते हैं। एमटीएनएल एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी है। एमटीएनएल कई प्लान्स उपलब्ध कराती है। इसी का एक प्लान है, जिसमें ग्राहकों को मात्र 25 रुपये में 365 रुपये की वैलिडिटी मिलती है। यकीन करना मुश्किल है। मगर ये सच है। आगे जानिए प्लान के बेनेफिट।
क्या क्या बेनेफिट होंगे
एमटीएनएल का 25 रु वाला ऐसा प्लान है जिसमें आपको 25 रुपये में 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान डेटा और कॉलिंग के अलावा कई तरह के बेनिफिट्स के साथ आता है।
365 दिन की वैलिडिटी
एमटीएनएल 25 रुपये वाले प्लान की पेशकश कर रही है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है। पर ध्यान रहे कि इस प्लान में आपको शुरू के 30 दिन ही कुछ बेनिफिट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें 10 रुपये का टॉकटाइम, 100 लोकल एमटीएनएल मिनट्स और 50 एमबी डेटा शामिल है। फिर आपको लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 1/2 पैसा प्रति सेकंड चार्ज देना होगा। वहीं इसकी साइट पर 1 पैसा प्रति सेकंड और 6 पैसा प्रति सेकड का चार्ज भी मौजूद है। डेटा के लिए 3 पैसे प्रति एमबी खर्च करने होंगे।
किसी कंपनी का ऐसा प्लान नहीं
इस कीमत में अगर दूसरी कंपनियों की बात करें तो आपको किसी भी कंपनी का ऐसा प्लान नहीं मिलेगा। इतने कम रेट में आपको 365 दिन की वैलिडिटी, डेटा और कॉलिंग बेनेफिट नहीं मिलेंगे। जियो का 20 रुपये वाला एक प्लान है। उसमें 14.95 रुपये का टॉकटाइम दिया जा रहा है। एयरटेल और वीआई के भी समान कीमत वाले प्लान यही बेनेफिट ऑफर करते हैं।
एयरटेल का सस्ता डेटा प्लान
एयरटेल के 19 रुपये वाले डेटा वाउचर में उपयोगकर्ताओं को कुल 1 जीबी डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी केवल एक दिन की होती है। यदि आप एक दिन में पूरे 1 जीबी डेटा का उपयोग नहीं करते हैं, तो यह समाप्त हो जाएगा। कंपनी 58 रुपये, 98 रुपये, 108 रुपये, 118 रुपये, 148 रुपये और 301 रुपये के वाउचर भी देती है। इनमें से कुछ वाउचर ओवर-द-टॉप (ओटीटी) सब्सक्रिप्शन के भी साथ आते हैं। 58 रुपये का वाउचर 3 जीबी डेटा के साथ आता है, और इसकी वैलिडिटी यूजर के मौजूदा प्रीपेड प्लान के समान होती है। 98 रुपये के वाउचर के साथ यूजर्स को 5 जीबी डेटा मिलता है और इसकी वैलिडिटी भी यूजर के मौजूदा प्रीपेड प्लान के जितनी होगी है। ध्यान दें कि बेस प्लान 19 रुपये के डेटा वाउचर (1-दिन की वैधता) के अलावा, एयरटेल के अन्य सभी डेटा वाउचर की वैलिडिटी उपयोगकर्ता के सक्रिय प्रीपेड प्लान के समान होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications