अगर आप सस्ते में अच्छा फोन खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो एक नए फोन पर काम कर रही है।
नई दिल्ली: अगर आप सस्ते में अच्छा फोन खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो एक नए फोन पर काम कर रही है। रिलायंस जियो ने 1 हजार रुपये से कम में 4जी एलटीई फोन लॉन्च कर धूम मचा दी थी। Reliance ने किया कमाल, शामिल हुई दुनिया की टॉप-50 कंपनियों में ये भी पढ़ें

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली जियो ने इसके बाद जियो फोन 2 को अपग्रेडेड वेरियंट के तौर पर लॉन्च किया। जियो फोन 2 लॉन्च होने के बाद भी सबसे पहले लॉन्च हुआ जियो फोन बिक रहा है। फिलहाल जियो फोन 699 रुपये में खरीदा जा सकता है। अब ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो एक ज्यादा सस्ते हैंडसेट को उतारने की योजना बना रही है। जियो फोन के सस्ते वेरियंट के तौर पर जल्द जियोफोन 5 को लॉन्च किया जा सकता है।
जियो फोन 5 की 399 रुपये हो सकती शुरुआती कीमत
मिली जानकारी के मुताबिक कि जियो फोन 5 पर काम चल रहा है। नया जियो फोन भी एक फीचर फोन ही होगा। खबरों के मुताबिक, जियो फोन 5 ओरिजिनल जियो फोन का एक लाइट वर्ज़न होगा। इसका मतलब है कि इसे जियो फोन की मौजूदा कीमत से कम दाम में बेचा जाएगा। जी हां, खबर तो ये भी है कि जियो फोन 5 को 399 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यानी यह अब तक बाजार में आने वाला यह सबसे सस्ता फोन बन जाएगा। जियो के अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो आने वाले फीचर फोन में 4जी एलटीई कनेक्टिविटी होने की उम्मीद है।
जियो फोन 5 संभावित फीचर्स
बता दें कि फोन 4जी एलटीई के साथ ही जियो फोन 5 में KaiOS प्लैटफॉर्म दिया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसमें इंटरनेट ब्राउजर के साथ कुछ ऐप्स पहले से इंस्टॉल आएंगे। उम्मीद है कि फोन में वॉट्सऐप, गूगल, फेसबुक जैसे ऐप्स प्री-लोडेड आएंगे। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि जियो फोन 5 से जियो के सभी नंबर्स पर मुफ्त कॉल होगी। हालांकि, इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अलग से रिचार्ज पैक लेना होगा। जियो फोन के लिए मौजूद प्लान्स को ही जियो फोन 5 या जियो फोन Lite यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। जियो नए जियो फोन के लिए कुछ नए किफायती प्लान भी लॉन्च कर सकती है।
फिलहाल लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं
दाम कम रखने के लिए फोन में हार्डवेयर से समझौता किया जाएगा। फोन में ओरिजिनल जियो फोन की तरह ही छोटी सी एलसीडी डिस्प्ले और कीपैड दिया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, जियो फोन लाइट में वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा कीमत कम रखने के लिए कैमरे भी नहीं होने की खबरें हैं। लिमिटेड स्टोरेज के चलते नए ऐप्स भी फोन में डाउनलोड नहीं किए जा सकेंगे। मालूम हो कि जियो फोन 5 की लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, जियो इस साल या फिर अगले साल आने वाले जियो स्मार्टफोन के साथ नए जियो फोन वेरियंट को लॉन्च कर सकती है। जियो ने हाल ही में ऐलान किया है कि कंपनी की योजना टचस्क्रीन और ऐंड्रॉयड ओएस के साथ किफायती 4जी स्मार्टफोन लाने की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications