रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जियो अपने ग्राहकों को रिचार्ज करने पर कैशबैक दे रही है। तो अगर आप जियो यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। जियो अपने ग्राहकों को रिचार्ज करने पर कैशबैक दे रही है। तो अगर आप जियो यूजर हैं तो रिचार्ज पर पैसे बचा सकते हैं। रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को किफायती डेटा, कॉल और एसएमएस की सुविधा देने वाले रीचार्ज प्लान ऑफर करती है। इसी बीच में जियो ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज ऑफर आया है। Jio-Airtel-Vi-BSNL के हैं ये सबसे सस्ते प्लान, जानें कितना मिलेगा डाटा और वेलिडिटी

रिचार्ज कराएं और बढ़िया कैशबैक पाएं
तो अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के यूजर हैं और आप अपने मोबाइल नंबर को 399 रुपये या फिर इससे ज्यादा मूल्य के प्लान के साथ रीचार्ज करवाते हैं लेकिन कहीं से बढ़िया कैशबैक नहीं मिलता है तो हम आज आप लोगों को एक शानदार रीचार्ज ऑफर के बारे में जानकारी देंगे।
ऐसे मिलेगा कैशबैक ऑफर
बता दें कि रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट जियो डॉट कॉम पर सबसे नीचे स्क्रॉल करने के बाद पार्टनर ऑफर्स लिखा दिखाई देगा, जैसे ही इसपर क्लिक करेंगे, आपको सबसे ऊपर जियो लिखा मिलेगा और इसके ठीक नीचे ब्रांड पार्टनर, रिटेल पार्टनर और रीचार्ज पार्टनर लिखा दिखेगा। आपको रीचार्ज पार्टनर पर जाना है, यहां पर आपको अलग-अलग ऑफर्स दिखाई देंगे और इन्हीं में से एक मोबिक्विक रिचार्ज ऑफर है।
100 रुपये का मिलेगा कैशबैक
जियो की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा माई जियो एप के होमपेज पर भी नीचे स्क्रॉल करने पर रीचार्ज ऑफर सेक्शन में आपको कई शानदार ऑफर्स मिलेंगे। जियो की आधिकारिक वेबसाइट और माय जियो ऐप पर लिस्ट इस ऑफर के अनुसार, यदि कोई जियो यूजर 399 या फिर इससे अधिक मूल्य से रीचार्ज करता है तो 100 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकता है। कैशबैक का लाभ मिलने के बाद 399 रुपये का रीचार्ज 299 रुपये में पड़ेगा।
ग्राहक एक ही बार उठा सकते है फायदा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माय जियो ऐप या फिर जियो डॉट कॉम पर रीचार्ज करते वक्त मोबिक्विक के जरिए भुगतान करना होगा। हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि एक यूजर इस ऑफर का फायदा ऑफर पीरियड के दौरान केवल एक ही बार उठा पाएंगे।
केवल इन्हें मिलेगा कैशबैक ऑफर का फायदा
दूसरी तरफ आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि यह ऑफर केवल नए मोबिक्विक यूजर के लिए है। वेबसाइट पर इस ऑफर के लिए टर्म्स एंड कंडीशन पेज पर इस बात का जिक्र है कि यह एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है जिसे मर्चेंट या मोबिक्विक द्वारा किसी भी वक्त हटाया जा सकता है। रीचार्ज करने से पहले खबर में लगाई तस्वीर में आप इस ऑफर से जुड़ी सभी टर्म्स एंड कंडीशन को पढ़ सकते हैं।
टॉप 3 प्लान 1 साल तक चलने वाले
रिलायंस जियो यूजर्स को प्रीपेड प्लान्स की लंबी रेंज ऑफर कर रहा है। इन प्लान में कंपनी बेस्ट डेटा बेनिफिट के अलावा फ्री कॉलिंग जैसी सुविधा दे रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे भी प्लान भी हैं, जिनमें 365 दिन तक की वैलिडिटी दी जा रही है। इन प्लान की खासियत है कि इनमें 740GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई अडिशनल बेनिफिट भी मिलते हैं।
जियो का 2599 रुपये वाला प्लान
जियो का यह प्लान भी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी रोज 2जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान की खासियत है कि इसमें कंपनी 10जीबी एक्स्ट्रा डेटा भी ऑफर कर रही है। इस हिसाब से प्लान में मिलने वाला कुल डेटा 740जीबी हो जाता है।
जियो का 2399 रुपये वाला प्लान
जियो का यह प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में रोज 2जीबी के हिसाब से कुल 730जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है।
जियो का 2121 रुपये वाला प्लान
जियो का यह प्लान 336 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी रोज 1.5जीबी डेटा के हिसाब से पूरे वैलिडिटी पीरियड में 504जीबी मिल जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications