नयी दिल्ली। रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। ग्राहकों के मामले में जियो सबसे आगे है। इसकी एक वजह है कि जियो का प्रीपेड रिचार्ज प्लान पोर्टफोलियो बहुत बड़ा है। कंपनी के पास रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। इनमें ढेर सारे फ्री बेनेफिट वाले प्लान शामिल हैं। जियो के पास 4जी डेटा वाउचर की भी एक लंबी लिस्ट है। ये प्लान्स आपकी डेटा लिमिट खत्म होने पर काम आते हैं। जियो डेटा बूस्टर प्लान 11 रुपये से शुरू होते हैं और इनकी कीमत 1,208 रुपये तक जाती है। आइए जानते हैं लिस्ट में मौजूद सभी प्लान्स की डिटेल।
11 रु वाला प्लान
जियो के 11 रु वाले 4जी डेटा वाउचर में 800 एमबी डेटा मिलता है। इसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा प्रीपेड प्लान तक रहती है।
21 रु वाला प्लान
यह प्लान 2 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी मौजूदा प्लान के बराबर रहती है।
51 रु वाला प्लान
यह प्लान 6 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी मौजूदा प्लान के बराबर रहती है।
101 रु वाला प्लान
यह प्लान 12 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी मौजूदा प्लान के बराबर रहती है।
151 रु वाला प्लान
ये कंपनी के वर्क फ्रॉम होम प्लान्स में शामिल है। इसमें आपको कुल 30 जीबी अनलिमिटेड डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है।
201 रु वाला प्लान
इस 4जी डेटा वाउचर में 40 जीबी अनलिमिटेड डेटा मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है।
251 रु वाला प्लान
ये बूस्टर प्लान आपको 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 50 जीबी डेटा बेनेफिट देता है।
499 रु वाला प्लान
इस पैक की वैलिडिटी 56 दिनों की है। 56 दिनों तक आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही ये प्लान एक वर्ष के मुफ्त डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
612 रु वाला प्लान
इस वाउचर में आपको 72 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही आपको एक साल का डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
1004 रु वाला प्लान
इस वाउचर की कुल 120 दिनों की वैलिडिटी होती है। आपको कुल 200 जीबी डेटा मिलेगा। यह पैक असल में चार वाउचर के साथ आता है। हर पैक में 50 जीबी डेटा मिलता है। हर पैक की वैलिडिटी 30 दिन की होती है। 1004 रु वाले प्लान में आपको एक साल का आपको डिज्नी + होस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
1206 रु वाला प्लान
ये बूस्टर प्लान 180 दिनों के लिए वैलिड रहता है और आपको कुल 240 जीबी डेटा बेनेफिट मिलता है। आपको इस प्लान में 6 वाउचर मिलेंगे और हर वाउचर 30 दिनों के लिए वैलिड रहेगा। हर वाउचर 40 जीबी डेटा के साथ आएगा। इस बूस्टर प्लान में आपको एक साल का डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत 399 रुपये है।
1208 रु वाला प्लान
इस वाउचर में कुल 240 दिनों की वैलिडिटी के साथ 240 जीबी डेटा मिलता है। पैक में 8 वाउचर मिलेंगे। हर वाउचर 30 जीबी डेटा के साथ 30 दिनों के लिए वैलिड रहेगा। यह प्लान भी एक साल के डिज्नी + होस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications