रिलायंस जियो के आने के बाद से सारी कंपनियों के बीच डाटा पैक्स को लेकर प्रतियोगिता बढ़ गई है। ग्राहकों को इस वजह से कम कीमत के शानदार डाटा प्लान्स मिले हैं।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो के आने के बाद से सारी कंपनियों के बीच डाटा पैक्स को लेकर प्रतियोगिता बढ़ गई है। ग्राहकों को इस वजह से कम कीमत के शानदार डाटा प्लान्स मिले हैं। रिलायंस जियो के प्रीपेड ग्राहकों के लिए कई कॉम्बो रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं, जिनमें फ्री कॉलिंग, एसएमएस और डेली डेटा जैसी सुविधाएं मिलती हैं। दूसरी तरफ अब कंपनियों ने लोगों की इंटरनेट खपत को ध्यान में रखकर डाटा वाउचर्स निकाले हैं, जिनमें उम्मीद से ज्यादा डाटा मिल रहा है।
जी हां रिलायंस जियो अतिरिक्त डेटा वाउचर की सुविधा देता है। 4जी डेटा वाउचर से आप अपने डेली डेटा लिमिट को बढ़ा सकते हैं। जानें यहां जियो के डेटा वाउचर्स के बारे में:

101 रुपये में मिलेगा 6 जीबी डेटा
50 रुपये से ज्यादा कीमत के डेटा वाउचर में पहला प्लान 51 रुपये का है। इससे रिचार्ज करने पर आपको डेली डेटा के बाद 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 101 रुपये का एक अन्य वाउचर है, जिसमें 6 जीबी डेटा मिलता है।
सबसे सस्ता डेटा वाउचर 11 रुपये का
रिलायंस जियो का सबसे सस्ता डेटा वाउचर 11 रुपये का है। इसमें आपको 400 एमबी 4जी डेटा मिलेगा। यह ऐसे ग्राहकों के लिए बेस्ट है, जिनका डेली डेटा खत्म हो गया है और उन्हें इंटरनेट पर कम समय के लिए कुछ जरूरी काम करना है। दूसरा सबसे सस्ता डेटा वाउचर 21 रुपये का है, जिसमें 1 जीबी डेटा मिलता है।
51 दिनों तक रोजाना 3.5 जीबी डेटा
यह प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए बेस्ट है, जो रोजाना ज्यादा डेटा खर्च करते हैं। 251 रुपये के वाउचर से रिचार्ज करने पर आपको 51 दिनों के लिए 102 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि, आप यह 102 जीबी डेटा एक साथ नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि रोजाना आपको 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि अगर आपको कॉम्बो रिचार्ज प्लान के तहत रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिल रहा है, तो 251 रुपये से रिचार्ज करने पर आपको 51 दिनों तक रोजाना 3.5 जीबी डेटा मिलेगा।
जानें डेटा वाउचर्स की खास बात
आपको बता दें कि इन डेटा वाउचर्स की खास बात यह है कि इनके साथ मिलने वाला आपका डेटा बर्बाद नहीं होगा। 251 रुपये वाले प्लान को छोड़कर बाकी सभी वाउचर्स की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान के बराबर रहती है। इसका मतलब है कि अगर डेटा वाउचर से रिचार्ज पर मिलने वाला डेटा उसी दिन खत्म नहीं हुआ, तो आप उसे आगे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें से डेटा की कटौती तभी होगी, जब आपके मौजूदा प्लान में मिलने वाला डेटा खत्म हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications