टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं। कंपनी आय दिन आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान ऑफर निकालती रहती है।
नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई प्लान ऑफर करती हैं। कंपनी आय दिन आकर्षित करने के लिए नए-नए प्लान ऑफर निकालती रहती है। इन ऑफर्स की खास बात यह होती है कि वो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान ऑफर के बार में बताने जा रहे हैं। वो प्लान है रिलायंस जियो का 75 रुपये वाला प्लान ऑफर जो अपने ग्राहकों को महीने भर (28 दिन) फ्री कॉलिंग देता है। यानी, ग्राहक किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। जियो का यह प्लान कंपनी के ऑल-इन-वन-प्लान्स का हिस्सा है। तो आइए जानते हैं कि जियो फोन के इस 75 रुपये वाले प्लान में क्या-क्या मिलता हैं। 10 रुपये में डेटा और फ्री कॉलिंग सहित ये फायदे दे रही हैं इंटरनेट कंपनियां

जियो का 75 रुपये वाला प्लान
जियो फोन के 75 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। जियो के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। अगर एसएमएस की बात करें तो प्लान में यूजर्स को 50 एसएमएस भेजने की सहूलियत मिलती है। प्लान में यूजर्स को टोटल 3जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा, प्लान में जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
185 रुपये वाले प्लान
जियो के ऑल-इन-वन प्लान्स में कुल 4 रिचार्ज प्लान हैं। जियो फोन के प्लान 75 रुपये से लेकर 185 रुपये तक के हैं। इन सारे ही रिचार्ज प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी ग्राहकों को मिलती है। जियो फोन के 125 रुपये वाले प्लान में 14जीबी डेटा के साथ फ्री कॉलिंग का बेनेफिट मिलता है। वहीं, 155 रुपये वाले प्लान में 28जीबी डेटा मिलता है। यानी, इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1जीबी डेटा दिया जाता है। जियो फोन के 185 रुपये वाले प्लान में 56जीबी डेटा, फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है।
जियो के दूसरे प्लान्स के मुकाबले जियो फोन्स के प्लान काफी सस्ते हैं। जियो का 28 दिन की वैलिडिटी वाला शुरुआती प्लान 129 रुपये का है और इसमें फ्री कॉलिंग के साथ 2जीबी डेटा ही मिलता है। जबकि जियो फोन का प्लान 75 रुपये का है और इसमें 3जीबी डेटा यूजर्स को दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन की है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications