भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान पेश करती आई है।
नई दिल्ली: भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान पेश करती आई है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए फ्री जियो डेटा लेकर आया है। जी हां जियो एक बार फिर से यूज़र्स को चार दिनों की वैधता के साथ मुफ्त 2 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा का लाभ दे रही है। यह लगातार चौथा महीना है जब टेलीकॉम ऑपरेटर प्रोमोशनल डेटा पैक की पेशकश कर रही है।

इस तरह का आखिरी ऑफर मई में सामने आया था और इस तरह के ऑफर की कुछ रिपोर्ट्स अप्रैल और मार्च में भी सामने आई थी। यह बताना भी महत्वपूर्ण है कि जियो यह ऑफर अपने सभी यूज़र्स को नहीं देती है, बल्कि यह कुछ चुनिंदा यूज़र्स को मिलता है। वहीं कहा जाता है कि यह अतिरिक्त 2 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा एक्सेस मौजूदा डेटा के ऊपर मिलता है। उदाहरण के लिए यदि आपका मौजूदा प्लान 1.5 जीबी प्रति दिन है, तो कुल 3.5 जीबी डेली डेटा मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, जियो के इस 2 जीबी डेली अतिरिक्त डेटा ऑफर की वैधता कुल चार दिनों की है। यह पिछली बार के विपरीत है जब ऑपरेटर ने इस ऑफर को पांच दिनों के लिए पेश किया था।
जैसा कि ऊपर बताया कि यह ऐड-ऑन डेटा पैक सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि, आप माई जियो ऐप से माई प्लान्स सेक्शन में जाकर अपने जियो कनेक्शन पर इसकी उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। आप वैकल्पिक रूप से Jio.com साइट से माई स्टेटमेंट सेक्शन पर जाकर भी अतिरिक्त डेटा लाभ की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। इस बात की भी जानकारी दी गई है कि अगर यह पैक नहीं दिखता है तो इंतजार कर सकते हैं क्योंकि जियो अलग-अलग यूजर्स के अकाउंट पर अलग-अलग वक्त में यह डेटा क्रेडिट करता है। बता दें कि जियो काफी समय से चुनिंदा यूज़र्स को मुफ्त 2जीबी हाई-स्पीड डेटा लाभ दे रही है। कंपनी ने इस ट्रैंड की शुरुआत जुलाई 2018 में की और आखिरी बार इसे मई में दिगा गया। इसके अलावा इसी साल मार्च और अप्रैल में भी इस ऑफर को पेश किया गया था।
जियो 249 रुपये का प्लान
यह 2 जीबी डेटा के साथ जियो का सबसे सस्ता दैनिक प्लान है। इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। अतिरिक्त लाभों के बारे में बात करें, इसमें ग्राहकों को जियो नेटवर्क पर जियो से असीमित कॉलिंग मिलती है। अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 नॉन-लाइव मिनट उपलब्ध हैं। इसके अलावा, हर दिन 100 एसएमएस और जियो ऐप्स की सदस्यता उपलब्ध है।
जियो के 3जीबी वाले प्लान
349 रुपए वाला प्लान
28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लांस में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
जियो का 401 रुपए का प्लान
401 रुपए के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में जियो अपने ग्राहकों को 90 जीबी डाटा ऑफर कर रही है। यानी हर रोज 3 जीबी डाटा के अलावा कुल 6 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 399 रुपए की कीमत वाला एक साल का डिज़्नी+ हॉट्स्टार VIP फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications