साल 2017 में जियो ने दुनिया का पहला 4जी नेटवर्क सपोर्ट वाला फीचर फोन जियो फोन लॉन्च करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था।
नई दिल्ली: साल 2017 में जियो ने दुनिया का पहला 4जी नेटवर्क सपोर्ट वाला फीचर फोन जियो फोन लॉन्च करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था। जियो फोन की अपार सफलता के बाद रिलायंस जियो ने जियो फोन 2 को लॉन्च किया था जो कि काफी हद तक देखने में ब्लैकबेरी फोन जैसा था। इन सब के बीच खबर है कि रिलायंस, जियो फोन लाइट की लॉन्चिंग की तैयारी में है। मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस जियो, जियो फोन लाइट की लॉन्चिंग की तैयारी कर रही है।

399 रु के करीब हो सकती जियो फोन लाइट की कीमत
बता दें कि जियो फोन लाइट की कीमत 399 रुपये के करीब हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक पहले 91मोबाइल ने भी अपनी रिपोर्ट में जियो फोन लाइट का दावा किया था। मालूम हो कि जियो फोन लाइट को लेकर कंपनी काफी गंभीर है और फोन की लॉन्चिंग को लेकर तेजी से काम चल रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि जियो फोन लाइट को कुछ ऑफर्स के साथ पेश किया जाएगा जिसमें ग्राहकों को डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जियो फोन लाइट में इंटरनेट नहीं चलाया जा सकेगा। बात करें कि जियो फोन लाइट के फीचर्स की तो इसकी स्पेसिफिकेशन जियो फोन जैसी होगी। इसके साथ ही आपको बता दें कि जियो फोन लाइट भी एक फीचर फोन ही होगा ना कि स्मार्टफोन, हालांकि इस लीक रिपोर्ट पर जियो की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जानिए जियो फोन की स्पेसिफिकेशन
जियोफोन में 2.4 इंच की क्यूडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले, 1.2 गीगाहर्ट्ज का स्प्रिडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू, 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 0.3 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है यानी आप वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। फोन में 2000 एमएएच बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का है। इसके अलावा फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो और यूएसबी 2.0 सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन में माईजियो, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियोचाट, जियो म्यूजिम, जियोएक्सप्रेसन्यूज, गूगल ऐप, फेसबुक एप मिलेंगे, वहीं एक अपडेट के बाद इसमें व्हाट्सएप का भी सपोर्ट मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications