नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान के मामले में एक लीडर की तरह है, खास कर तब जब किफायती कीमत पर अधिक डेटा देना हो। कॉलिंग के मामले में हालांक भले ही जियो नॉन-डियो वॉयस कॉल पर एफयूपी लिमिट के थोड़ा पिछड़ रही है, मगर कंपनी डेटा सेक्शन में अभी भी दूसरों से आगे है। उदाहरण के लिए जियो का 249 रुपये वाला प्लान प्रीपेड यूजर्स को रोज 2 जीबी डेटा ऑफर करता है, जबकि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ऐसे ही प्लानों में प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। वैसे तो रिलायंस जियो ने अपनी शुरुआत के बाद से कई बार प्रीपेड प्लानों को संशोधित किया है, मगर इसके प्लानों का एक सेक्शन ऐसा है, जिसे कंपनी ने आज तक नहीं छुआ। यहां हम बात कर रहे हैं जियोलिंक प्लानों की, जो कंपनी की वेबसाइट पर 3 साल से लिस्टेड हैं।
केवल जियोलिंक ग्राहकों के लिए हैं ये प्लान
अगर आपके पास अभी भी JioLink प्लान है, तो आप बताए जाने वाले प्लान को रिचार्ज कर सकते हैं। क्योंकि ध्यान रहे कि रिलायंस जियो अब JioLink डिवाइस प्रदान नहीं करती, इसलिए केवल मौजूदा ग्राहक ही इन प्लानों का उपयोग कर सकते हैं। जियो अपने जियोलिंक ग्राहकों को तीन खास प्लान ऑफर कर रही है। इसमें एक महीने के लिए 699 रुपये, तीन महीने के लिए 2,099 रुपये और छह महीने के लिए 4,199 रुपये का प्लान शामिल है। ये प्लान मिलने वाले डेटा के लिहाज से काफी किफायती हैं।
जियोलिंक का 699 रुपये वाला प्लान
699 रुपये वाले JioLink प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रति दिन 5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको 1 जीबी डेटा अलग से मिलता है। यानी इस प्लान में आपको कुल 156 जीबी डेटा की पेशकश की गई है। इस प्लान में ग्राहकों को जियो ऐप्स एक्सेस भी मिलता है। हालांकि इस प्लान में आपको कोई भी वॉयस कॉलिंग या एसएमएस बेनेफिट नहीं मिलता।
2099 रुपये और 4199 रुपये वाले प्लान
2,099 रुपये वाले JioLink प्लान में अतिरिक्त 48 जीबी डेटा के साथ रोज 5 जीबी डेटा मिलता है, यानी आपको कुल डेटा बेनेफिट को 538 जीबी का मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 98 दिनों की है। आखिर में 4,199 रुपये के JioLink प्लान में उपयोगकर्ता को 196 दिनों के लिए कुल 1076 जीबी डेटा (5 जीबी प्रति दिन + 96 जीबी अतिरिक्त डेटा) मिलता है। 2,099 रुपये और 4,199 रुपये के दोनों ही प्लानों में आपको जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जियो के 4जी डेटा वाउचर भी हैं जो प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इनमें 11 रुपये के प्लान में 800 एमबी, 21 रुपये के प्लान में 2 जीबी, 51 रुपये के प्लान में 6 जीबी और 101 रुपये के प्लान में 12 जीबी डेटा दे रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications