अगर आप भी आईपीएल देखने का शौक़ीन है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। कोरोना संकट के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली: अगर आप भी आईपीएल देखने का शौक़ीन है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। कोरोना संकट के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल का ऐलान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल शेड्यूल के अनुसार 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल का ऐलान होते ही व्यापारिक संस्थानों ने नए नए ऑफर देने शुरू कर दिए हैं।

इसी कड़ी में इंडियन टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए दो रिचार्ज प्लान लेकर आएगी, जिसके रिचार्ज पर यूजर्स फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। जियो की तरफ से 401 और 2,599 रुपए के दो रिचार्ज प्लान पेश किए जा सकते हैं। यह प्लान मुफ्त में आईपीएल 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएंगे।
जियो के इन दो रिचार्ज प्लान पर फ्री में देख पाएंगे आईपीएल
बता दें कि जियो और स्टार इंडिया की एक डील पर पिछले लंबे वक्त से बातचीत चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील पर अब अंतिम मुहर लग गई है, जो जियो सब्सक्राइबर्स को फ्री में आईपीएल 2020 एक्सेस करने की सुविधा देगा। इसके अलावा जियोफाइबर, जियो हाई-स्पीड फाइबरनेट ब्रांड पर फ्री में आईपीएल 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जाएगी। जियो की तरफ से 401 और 2,599 रुपए के दो रिचार्ज प्लान पेश किए जा सकते हैं। यह प्लान मुफ्त में आईपीएल 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएंगे। हालांकि यह दोनों प्लान पहले से ही यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन कंपनी की तरफ से फिलहाल इस बात का खुलासा नही किया गया है कि क्या आखिर इन्हीं प्लान्स को आईपीएल तक बढ़ाया जाएगा।
401 रुपए के प्लान की खासियत
- जियो के 401 रुपए के प्लान पर यूजर्स को 90GB डाटा उपलब्ध कराया जाता है।
- इसकी वैधता 20 दिनों की होगी और रोजाना 3GB डाटा उपलब्ध कराया जाएगा।
- इसके अलावा कंपनी की तरफ से डेली यूज के बाद एक्स्ट्रा 6GB डाटा मिलेगा।
- जियो से जियो फ्री कॉलिंग और नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट्स और रोजाना 100 एसएमएस मिलेंगे।
- ग्राहक प्रीमियम जियो ऐप जैसे जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सावन, जियो न्यूज का फ्री एक्सेस हासिल कर पाएंगे।
2,599 रुपए का सालाना रिचार्ज प्लान
- जियो के 2,599 रुपए के सालाना रिचार्ज प्लान रोजाना 2GB डाटा मिलेगा।
- इस प्लान की वैधता 365 दिन की होगी
- डाटा के डेली यूज के बाद यूजर्स को एक्स्ट्रा 10GB डाटा मिलेगा।
- इस तरह यूजर्स को इस प्लान पर सालभर में करीब 740GB डाटा मिलेगा।
- प्लान में कॉम्पलीमेंट्री तौर पर एक साल का डिज्नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
- साथ ही यूजर जियो apps जैसे जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सावन, जियो न्यूज का एक्सेस हासिल कर पाएंगे।
जियो का धमाका, सिर्फ 141 रुपये में दे रहा जियो फोन 2
हाल ही में रिलायंस जियो ने जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर शानदार ऑफर लेकर आई है। रिलायंस जियो फोन 2 को खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए ये काफी अच्छी खबर है। जियो ने जियो फोन 2 खरीदने के लिए ईएमआई का विकल्प दिया है, जो कि प्रति माह 141 रुपये है। इस 4G फोन की कीमत 2,999 रूपये है। इस फोन में 512 MB रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे MicroSD कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में VGA कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000 mAh की बैटरी दी गई है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications