कितना अच्छा होगा जब बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। कई बार ऐसा होता है मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहने के वजह से कहीं भी कॉल करने में काफी परेशानियां होती है।
नई दिल्ली: कितना अच्छा होगा जब बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। कई बार ऐसा होता है मोबाइल में नेटवर्क नहीं रहने के वजह से कहीं भी कॉल करने में काफी परेशानियां होती है। उसी टाइम हमें अर्जेंट कॉल भी करनी होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि जियो यूजर्स अब बिना नेटवर्क भी कॉलिंग कर पाएंगे। जी हां ग्राहकों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए टेलिकॉम सेक्टर की रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को वाई फॉई कॉलिंग की सर्विस देने जा रही है।


मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी करें कॉल
तो अगर आप भी जियो के ग्राहक हैं और कॉल करना चाहते हैं लेकिन मोबाइल में नेटवर्क मौजूद नहीं है, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जियो वाईफाई कॉलिंग की खास सर्विस के जरिए आप मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी किसी को भी फोन कर सकते हैं। इसमें जियो फोन नंबर होने पर आप कॉल कर और उठा, दोनों काम कर सकेंगे। यह ग्रामीण इलाकों या कम नेटवर्क वाले इलाकों में आपकी मदद करेगा। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।
जियो वाईफाई कॉलिंग का ऐसे उठाए फायदा
जियो वाईफाई कॉलिंग सर्विस के लिए यूजर को केवल मौजूदा वॉयस प्लान और एचडी वॉयस कंपेटिबल डिवाइस की जरूरत है। बता दें कि अपने डिवाइस पर वाईफाई कॉलिंग को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहसे एक्टिव वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा। जियो ने किसी एक नेटवर्क से सर्विस को सीमित नहीं किया है जिसका मतलब है कि आप किसी भी उपलब्ध वाईफाई नेटवर्क को इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी लोकेशन के किसी वाईफाई का इस्तेमाल करके आप जियो वाईफाई कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। वहीं वाईफाई नेटवर्क को अपना डिवाइस कनेक्ट करने के बाद, आपको वाईफाई कॉलिंग या वाईफाई कॉल का ऑप्शन सेटिंग्स मेन्यू में जाकर सर्च करना होगा। आपको वाईफाई कॉलिंग के ऑप्शन को इनेबल करना होगा जिससे आपका फोन नई सर्विस को सपोर्ट कर सके। अब आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान VoLTE और वाईफाई नेटवर्क के बीच स्विच कर सकेगा।
जानिए कैसे करें आईफोन पर इनेबल
वहीं अगर आपको अपने आईफोन पर जियो वाईफाई कॉलिंग इनेबल करना है तो उसके लिए किसी एक्टिव वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा। सेटिंग्स में वाईफाई या कंट्रोल सेंटर पर स्विच करके वाईफाई नेटवर्क सिलेक्ट कर सकते हैं। एक बार अपने आईफोन को वाईफाई नेटवर्क पर कनेक्ट करने के बाद फोन पर टैप करें और फिर वाईफाई कॉलिंग ऑप्शन को सिलेक्ट करना है। फिर आपको एक स्क्रीन दिखेगी जहां से आपको वाईफाई कॉलिंग ऑन डिस आईफोन ऑप्शन को इनेबल करना होगा। अब आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान VoLTE और वाईफाई नेटवर्क के बीच स्विच कर सकेगा।
इन स्मार्टफोन में मिलेगी सर्विस
आपको इस बात से भी अवगत करा दें कि जियो के इस सर्विस को कौन से फोन में इस्तेमाल किया जा सकता है। जियो की ओर से 150 से ज्यादा स्मार्टफोन्स में यह फीचर दिया जा रहा है। एपल आईफोन 6s और इसके बाद के आईफोन मॉडल्स के अलावा फ्लैगशिप सैमसंग डिवाइसेज सेमसंग गैलेक्सी नोट 10, गैलेक्सी S10 में भी वाई फाई कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा सेमसंग गैलेक्सी M20, गैलेक्सी A70, रेडमी K20, रेडमी K20 प्रो और पोको F1 जैसे स्मार्टफोन में भी ये फीचर काम करेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications