पिछले साल टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स महंगे कर दिए हैं। अब ग्राहकों को रिचार्ज के लिए पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं।
नई दिल्ली: पिछले साल टेलिकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स महंगे कर दिए हैं। अब ग्राहकों को रिचार्ज के लिए पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। आज हम आपको 200 रुपये से कम वाले ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बारें में बताएंगे जिनमें आपको वैलिडिटी के साथ फ्री कॉलिंग और डेटा का भी फायदा मिलगा। जानकारी दें कि एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के इन प्लान्स में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनेफिट मिलेगा। वहीं, रिलायंस जियो के प्लान्स में जियो-टू-जियो फ्री कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही, जियो के प्लान में दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए नॉन-जियो मिनट भी मिलेंगे। Jio Phone 2: ऑफर में 141 रुपये में लेने का मौका ये भी पढ़ें
एयरटेल के 149 रु वाले प्लान में जानिए क्या मिलेगा खास
बता दें कि एयरटेल के 149 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। एयरटेल यूजर्स इस प्लान को रिचार्ज कराकर किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा एयरटेल के प्लान में यूजर्स को 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान में 300 एसएमएस के साथ यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम एप का एक्सेस भी मिलता है।
वोडाफोन के 149 रुपये वाले प्रीपेड फ्री कॉलिंग का मजा
वोडाफोन-आइडिया के 149 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यानी, यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा ले सकते हैं। वोडाफोन के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इसके अलावा, प्लान में 300 लोकल और नेशनल एसएमएस भेजने की सहूलियत मिलती है। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को 2जीबी डेटा मिलता है। अगर प्लान के साथ मिलने वाले एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें तो यूजर्स को वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो के 200 रुपये से कम में 3 प्लान
बात करें अगर रिलायंस जियो की तो जियो के 200 रुपये से कम में 3 प्लान 98, 129 और 199 रुपये वाले प्लान हैं। जियो के 199 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में यूजर्स को टोटल 42जीबी डेटा मिलता है। प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसके अलावा, यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं। प्लान में आप हर दिन 100 एसएमएस भेज सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जानकारी दें कि 200 रुपये से कम में जियो का दूसरा रिचार्ज प्लान 149 रुपये का है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन है। प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट मिलते हैं। जियो के इस प्लान में यूजर्स को 2जीबी डेटा के साथ 300 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। वहीं जियो के 98 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिन है। प्लान में यूजर्स को 2जीबी डेटा मिलता है। यूजर्स को जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलता है, लेकिन इस प्लान में नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स नहीं मिलते हैं। प्लान में 300 एसएमएस के साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications