नयी दिल्ली। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके काम की है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने वैकेंसी निकाली हैं। बैंक ने ने 92 स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर और अन्य पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक आवेदक 18 सितंबर से 8 अक्टूबर 2020 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले यह सुनिश्चित जरूर करें कि पात्रता की तारीख पर आप जिस पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं आप उसके पात्र हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल विस्तार से।
1 कैंडिडेट सिर्फ 1 पोस्ट के लिए आवेदन कर सकता है
ध्यान रहे कि 1 कैंडिडेट सिर्फ 1 पोस्ट के लिए ही आवेदन कर सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर विजिट कर सकते हैं। जहां तक आवेदन फीस का सवाल है तो एसबीआई एससीओ भर्ती 2020 के लिए जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / पीएच उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑफलाइन शुल्क भुगतान मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए।
ये हैं जरूरी तारीखें
ऐपलिकेशन प्रोसेस 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2020 है। परीक्षा शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि भी 8 अक्टूबर 2020 ही है। अब जानते हैं अप्लाई करने की प्रोसेस के बारे में।
स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रोसेस
इच्छुक आवेदक एसबीआई की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। वेबसाइट एडरेस ये है - https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers। फिर इंटरनेट बैंकिंग / डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड आदि का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आपको पहले अपनी लेटेस्ट तस्वीर और हस्ताक्षर स्कैन करने की आवश्यकता होगी। जब तक आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पेज (How to Upload Document) पर बताए गए तरीके के तहत अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं करते तब तक आपका ऑनलाइन आवेदन रजिस्टर्ड नहीं होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जनरेट किए गए सिस्टम का प्रिंटआउट रखें।
किस-किस फील्ड में हैं वैकेंसी
डिप्टी मैनेजर (डेटा वैज्ञानिक) - 11 पोस्ट हैं। इस पद के लिए शैक्षिक योग्यता में कंप्यूटर साइंस / आईटी / डाटा साइंस / मशीन लर्निंग और एआई में बी.टेक / एम टेक और 3 साल का अनुभव जरूरी है। मैनेजर (डेटा वैज्ञानिक) की भी 11 पोस्ट हैं। इसमें शैक्षिक योग्यता डेटा डिप्टी मैनेजर वाली ही है, मगर अनुभव 5 साल का होना जरूरी है। डिप्टी मैनेजर (सिस्टम ऑफिसर) के लिए 5 पोस्ट खाली हैं। शैक्षिक योग्यता डेटा डिप्टी मैनेजर वाली ही मांगी गई है। डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर - 01 पद। शैक्षणिक योग्यता 15 साल के अनुभव के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री। इसके अलावा रिस्क स्पेशियलिस्ट की अलग-अलग श्रेणियों में 19 पोस्ट हैं।
इन पदों के लिए भी मौके
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट स्केल II - 03 पोस्ट, मैनेजर (रिटेल प्रोडक्ट) - 05 पद, डिप्टी मैनजर (सिक्योरिटी) - 28 पद, असिसमेंट जनरल मैनेजर - 01 पद, वरिष्ठ सलाहकार विश्लेषक - 01 पद, डेटा ट्रांसलेटर - 01 पद और डेटा ट्रेनर - 01 पद।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications