Juniper Hotels IPO News: Hyatt होटल नाम से देश में बड़ी होटल चेन चलाने वाली कंपनी जुनिपर होटल (Juniper Hotels) का आईपीओ आज शेयर बााजर में लिस्ट हुआ। कंपनी ने आईपीओ के दौरान निवेशकों को यह शेयर 360 रुपये में ऐलाट किया है। वहीं आज यह आईपीओ एनएसई पर 365 रुपये और बीएसई पर 361.20 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ।
जुनिपर होटल का आईपीओ आज सुबह 10 बजे शेयर बाजार पर लिस्ट हुआ। जुनिपर होटल का शेयर आज लिस्ट होने के बाद 11 बजे करीब 400 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस प्रकार से इस आईपीओ ने कुछ ही देर में निवेशकों को 10 फीसदी से ज्यादा का फायदा करा दिया है। आज एनएसई पर जुनिपर होटल का शेयर 401 रुपये के अधिकतम के स्तर पर भी पहुंचा।

हयात ब्रांड चलाने वाले जुनिपर होटल्स का आईपीओ 21 फरवरी 2024 को निवश के लिए खुला था। यह इश्यू शुक्रवार यानी 23 फरवरी 2024 को बंद हुआ था। जुनिपर होटल ने आईपीओ के जरिए 1800 करोड़ रुपये जुटाए थे। इसका प्राइस बैंड 342 रुपये से लेकर 360 रुपये तय किया गया था। जुनिपर होटल्स आईपीओ का 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और 10 फीसदी रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा था।
एकंर निवेशकों से जुटाए थे 810 करोड़ रुपये
हयात ब्रांड चलाने वाले जुनिपर होटल्स के आईपीओ खुलने से ठीक एक दिन पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से 810 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों को 360 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2.25 करोड़ शेयर आवंटित किए थे। एंकर प्रोसेस में भाग लेने वाले विदेशी और घरेलू संस्थानों में फिडेलिटी, कोटक महिंद्रा एमएफ, सरकारी पेंशन फंड (नोर्गेस), व्हाइट ओक, श्रोडर, द प्रूडेंशियल एश्योरेंस कंपनी (एमएनजी), इनवेस्को, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस और क्वांट म्यूचुअल फंड शामिल थे। एंकर इन्वेस्टर्स को 2,25,00,000 इक्विटी शेयरों के कुल आवंटन में से 75,00,000 इक्विटी शेयर 7 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को 15 स्कीम्स के तहत आवंटित किए गए हैं। इसकी कुल रकम 270 करोड़ रुपये है, जो एंकर बुक साइज का 33.33 प्रतिशत है।
जानिए कय करती है जुनिपर होटल्स
सराफ होटल्स लिमिटेड और उसके सहयोगी जुनिपर इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड और टू सीज होल्डिंग्स लिमिटेड कंपनी को प्रमोट करते हैं। यह एक ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी कंपनी हयात होटल्स कॉर्पोरेशन की इनडायरेक्ट सहायक कंपनी है। मौजूदा समय में कंपनी के पोर्टफोलियो में सात होटल और सर्विस्ड अपार्टमेंट शामिल हैं। 30 सितंबर, 2023 तक भारत में हयात एफिलेटेड होटल्स में कमरों की कुल संख्या 1,836 थी। कारोबारी साल 2022 की तुलना में कंपनी की आय 308.69 करोड़ रुपये से 116 फीसदी बढ़कर कारोबारी साल 2023 में 666.85 करोड़ रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications