नई दिल्ली, सितंबर 05। अगर व्यक्ति संगठित सेक्टर में काम करता है तो उसकी कमाई का एक छोटा हिस्सा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में जमा होता है। जब कर्मचारी 60 साल की उम्र पार कर लेता है तो ईपीएफओ में जमा पैसै से वह अपने बुढ़ापे के खर्चों को मैनेज कर सकता है। यह कर्मचारी के ऊपर निर्भर करता है कि वह खाते में इक्ट्ठा फंड को एकमुश्त निकालना चाहता है कि इसे पेंशन में बदलना चाहता है। अगर कर्मचारी पीएफ के फंड से पेंशन का लाभ उठाना चाहता है तो इसके लिए उसे पेंशन स्टेटस चेक करना बहुत जरूरी है।
हर कर्मचारी का होता है पीपीओ नंबर
आपको बता दें कि ईपीएफओ में खाता रखने वाले हर कर्मचारी को 60 की उम्र के बाद रिटायरमेंट के समय ईपीएफओ की तरफ से एक 12 नंबर का पेंशन पेमेंट ऑर्डर बताया जाता है। यह नंबर हर एक कर्मचारी के लिए यूनिक होता है। पीपीओ नंबर केवल उन कर्चारियों को मिलता है जिनको ईपीएफओ के पेंशन स्कीम का लाभ मिलना है। इस नंबर के माध्यम से कोई भी आसानी से अपना पेंशन स्टेटस चेक कर सकता है। अगर आपको अपना पीपीओ नंबर याद नहीं है तो आपको इसे जानने का आसान तरीका हम बताते हैं।
कैसे पता करे पीपीओ नंबर
- इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर विजिट करना होगा
- साइट से पेंशन पोर्टल का चुनाव करे और अपने पीपीओ नंबर को जाने (Know Your PPO) पर क्लिक करें.
- यहा आपको पीपीएफ नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- डिटेल डालने के बाद सबमिट बटन दबाएं। नए पेज पर आपको पीपीओ नंबर में पेंशन मेंबर आईडी मिल जाएगी.
- इसके माध्यम से कर्मचारी अपना पेंशन स्टेटस चेक कर सकते हैं.
क्या है प्रोसेस
इसके लिए भी आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाना होगा।
होम पेज से पेंशन पोर्टल के विकल्प को क्लिक करना होगा।
यहा आपको पेंशन स्टेटस चेक करने का विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करें।
नए पेज पर पीपीएफ नंबर और आईडी भर के गेट स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करे।
इसतरह से आप अपना पेंशन स्टेटस देख पायेंगे।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications