आप भी अगर आईपीओ के जरिए कमाई करने का शौक रखते है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। इन दिनों बाजार में आईपीओ की जैसे मानों बहार है। हर हफ्ते एक-दो आईपीओ आ ही जा रहा है।
नई दिल्ली: आप भी अगर आईपीओ के जरिए कमाई करने का शौक रखते है तो आपके लिए बढ़िया मौका है। इन दिनों बाजार में आईपीओ की जैसे मानों बहार है। हर हफ्ते एक-दो आईपीओ आ ही जा रहा है। तो अगर आप भी पैसा लगा कर कमाने का एक और सुनहरा मौका खोज रहे है तो हमारी ये खबर जरुर पढ़ें। दरअसल कल्याण ज्वैलर्स भी अगले सप्ताह यानी 16 मार्च में अपना आईपीओ लेकर आ रही है।

प्राइस बैंड 86-87 रुपए तय हुआ
16 मार्च को ओपन हो कर ये 18 मार्च को बंद होगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 1175 करोड़ रुपये जुटाएगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने 86-87 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया है। जानकारी दें कि कंपनी ने पहले इश्यू के जरिए 1750 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी की थी। लेकिन बाजार की हालात देखकर अपना इरादा बदल दिया। अब वह 1175 करोड़ रुपए के इश्यू लाने की तैयारी में है।
कल्याण ज्वैलर्स ने इस आईपीओ के जरिए 800 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू जारी करेगी। इसके अलावा 375 करोड़ रुपये के शेयर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जाएंगे। प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के लिए कंपनी बुक रनिंग लीड मैनेजर्स से बात कर रही है। बता दें ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर टीएस कल्याणरमन 125 करोड़ रुपये और हाईडेल इनवेस्टमेंट 250 करोड़ रुपये का शेयर बेचेगा।
ज्वैलरी कंपनी में कल्याणरमन की 27.41 फीसदी और हाईडेल इनवेस्टमेंट की 24 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी इश्यू से जुटाए फंड का इस्तेमाल अगले दो साल तक कामकाज में करेगी। बता दें पीसी ज्वेलर के दिसंबर 2012 में बाजार मे कदम रखने के बाद पहला प्योर ज्वेलरी सेगमेंट का आईपीओ हो सकता है। कल्याण ज्वैलर्स की प्रतिद्वंदी कंपनी की लिस्टिंग दिसंबर 2012 में हुई थी। कंपनी के कारोबार की बात करें तो 30 जून 2020 तक कल्याण ज्वेलर्स के पास देश के 21 राज्यों में 107 शोरूम थे। इसके अलावा विदेशों में भी करीब कंपनी के 30 शोरूम हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications