Karnataka Bus Fare Hike: प्राइवेट और केएसआरटीसी बस ऑपरेटर्स को छुट्टियों के चलते पैसे कमाने का एक और मौका मिल गया है। भीड़ का फायदा उठाते हुए बस ऑपरेटर्स यात्रियों से सामान्य किराए से दोगुना किराया वसूल रहे हैं। अचानक हुई बढ़ोतरी से यात्रियों में गुस्सा भी बढ़ गया है।

छुट्टियों की वजह से ज्यादा किराया वसूला जा रहा (Karnataka Bus Fare News)
महावीर जयंती के बाद कई लोगों ने 11 अप्रैल(शुक्रवार) पर भी छुट्टी ले ली है और इसके बाद शनिवार और रविवार पर कई ऑफिस बंद रहते है। इसके बाद सोमवार को हनुमान जयंती और डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती पर भी कुछ जगहों पर सार्वजनिक अवकाश है। पांच दिनों की लंबी छुट्टी का मजा उठाने के लिए कई लोगों ने घूमने का भी प्लान बना लिया है। इन दिनों में शहर से बाहर जाने वालों की संख्या अधिक हो गई है। हालांकि, प्राइवेट बस ऑपरेटर्स के द्वारा की गई किराए में बढ़ोतरी ने लोगों को परेशान कर दिया है।
अलग-अलग रूट पर इतना बढ़ा है प्राइवेट बस का किराया (Karnataka Bus Fare Hike Details)
बेंगलुरू से धरवाड़ का पहले किराया 750 रुपये से 2999 रुपये तक था और अब 850-10,000 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है।
बेंगलुरू से मैसूर तक किराए में बढ़ोतरी से पहले 190-1600 रुपये था और अब 300 से 5999 रुपये है।
इसके अलावा बेंगलुरु से चिकमंगलूर तक किराया 500-990 रुपये था और अब 599 रुपये से 1150 रुपये हो गया है।
बेंगलुरू से मैंगलुरु तक पहले किराया 600-2999 रुपये था और अब 900 से 3000 रुपये तक हो गया है।
बेंगलुरु से कारवार तक पहले किराया 759 रुपये से 3800 रुपये तक था और 1499 रुपये से 3000 रुपये तक हो गया है।
बेंगलुरु से शिवामोगा तक पहले किराया 350रुपये से 1899 रुपये तक था और 799 रुपये से 2299 रुपये तक हो गया है।
बेंगलुरु से कलबुर्गी तक पहले किराया 850 रुपये से 400 रुपये तक था और 1399 रुपये से 2400 रुपये तक हो गया है।
केएसआरटीसी ने भी बढ़ाया किराया
इतना ही नहीं, निजी बस ऑपरेटर्स ने भी किराया बढ़ा दिया है। कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने भी किराए में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
अलग-अलग रूट पर इतना बढ़ा है केएसआरटीसी बस का किराया
बेंगलुरू से मैंगलुरू का एसी स्लीपर के लिए पहले किराया 1500 रुपये तक था और अब 1850 रुपये किराया है। इसके अलावा बेंगलुरू से बीदर तक के लिए एसी स्लीपर के लिए पहले 1500 रुपये था और अब 1900 रु से 2100 रुपये तक लिया जा रहा है। बेंगलुरू से हुबली तक के लिए एसी स्लीपर के लिए पहले 1100 रुपये था और अब 1350 रुपये तक लिया जा रहा है।
नॉन एसी की बात करें तो बेंगलुरू से हुबली तक के लिए नॉन एसी स्लीपर के लिए पहले 800 रुपये था और अब 1100 रुपये तक लिया जा रहा है। बेंगलुरू से बीदर तक के लिए नॉन एसी स्लीपर के लिए पहले 1200 रुपये था और अब 1850 रु लिया जा रहा है। बेंगलुरू से मैंगलुरू का नॉन एसी स्लीपर के लिए पहले किराया 1100 रुपये तक था और अब 1500 रुपये किराया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications