Karnataka Heavy Rain Alert: कर्नाटक के साउथ के जिलों के लिए आईएमडी 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से राज्य भारी बारिश झेल रहा है। वहीं, अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि गार्डन सिटी के लिए मौसम विभागने येलो अलर्ट जारी किया है।

तेज बारिश होने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने सॉउथ कर्नाटक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें 18 मई से 20 मई तक राज्य में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।
इन तीन के दौरान 115.5 से 204.5 मिलीमीटर बारिश के पूर्वानुमान के साथ दक्षिण कर्नाटक को विशेष रूप से भारी बारिश का प्रकोप झेलना पड़ेगा।
आपको बता दें कि मौसम के खराब हो जाने पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। इस अलर्ट का यह मतलब होता है कि आपको घर से बाहर मौसम की जानकारी को ध्यान रखकर ही निकलना चाहिए। किसी बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें और सावधानी बरतें।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ, 16 मई को 204.5 मिलीमीटर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
आपको बता दें कि 17 मई से 20 मई के बीच इस क्षेत्र में 115.5 से 204.5 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। 22 मई, 2024 तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का पैटर्न बने रहने का अनुमान है, जिससे भारी वर्षा होने का खतरा अधिक है।
इन क्षेत्रों में गरजेंगे बादल
इसके अतिरिक्त, कई क्षेत्रों में भारी वर्षा के लिए होने का अनुमान बहुत अधिक है। 6 और 20 मई को तमिलनाडु, और 20 मई को केरल में बारिश होने की संभावना भी है। बेंगलुरु में बुधवार शाम से ही बादल छाए हुए थे और अगले दिन बारिश नहीं थमी।
पूर्वानुमान कर्नाटक और तमिलनाडु से अलावा अन्य आसपास जगहों पर भी होगा। तटीय कर्नाटक में 17 मई से 19 मई तक बारिश होने की उम्मीद है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में 16 मई को भारी बारिश होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, लक्षद्वीप में 10 मई से 19 मई तक भारी बारिश की आशंका है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17 मई से 19 मई तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि केरल और माहे के साथ-साथ दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 18 मई से 20 मई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं, उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में अगले पांच दिनों में लू की स्थिति का अनुभव होने की संभावना है, पूर्वी और मध्य भारत में भी 18 मई, 2024 से लू चलने की संभावना है।
केरल में भी जारी हुआ है ऑरेंज अलर्ट
इसके अलावा बात करें अगर केरल की तो आईएमडी ने पलक्कड और मलप्पुरम के लिए 18 मई का, पत्तनमथिट्ठा, अलप्पुझा और इडुक्की के लिए 19 मई का और राज्य के सात अन्य जिलों के लिए 20 मई का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया।
आपको बता दें कि कई जगहों पर भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
कर्नाटक में बेंगलुरु के कई जगहों पर भारी बारिश की वजह से जलभराव भी हो गया और एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया जिसके कारण कई उड़ाने भी डायवर्ट की गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications