Kaynes Technology Share List on Stock Market : कायन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों की 22 नवंबर 2022 को शानदार लिस्टिंग हुई। कंपनी के शेयर की बीएसई पर 775 रुपये के रेट पर लिस्टिंग हुई। वहीं कंपनी ने अपने शेयर निवेशकों को 587 रुपये के रेट पर एलाट किए थे। इस प्रकार से लिस्टिंग होते ही कंपनी ने 32 फीसदी का तगड़ा फायदा करा दिया है। अगर हर शेयर पर मुनाफा देखा जाए तो यह 188 रुपये का होता है। इस प्रकार से देखा जा सकता है कि इस शेयर ने आज लिस्ट होते ही पैसों की बारिश करा दी है।

Kaynes Technology शेयर का आज क्लोजिंग रेट
Kaynes Technology का शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है। दिन भर तेजी के बाद यह शेयर आज एनएसई पर 689.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इस शेयर ने आज 786.00 का अपना उच्चतम स्तर बनाया। इसके अलावा इस शेयर का आज निचला स्तर 675.10 रुपये का रहा।
आईपीओ को अच्छा रिस्पांस
कायन्स टेक्नोलॉजी के आईपीओ को निवेशकों ने बहुत ही अच्छा रिस्पांस दिया था। कायन्स टेक्नोलॉजी के आईपीओ को कुल मिलाकर 34.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इस प्रकार से आईपीओ के दौरान 1.04 करोड़ शेयरों के मुकाबले 35.76 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां आाईं थीं। आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 98.47 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 21.21 गुना और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 4.09 गुना भरा था।
एंकर निवेशकों से मिला अच्छा रिस्पांस
कायन्स टेक्नोलॉजी के आईपीओ को एंकर निवेशकों से भी अच्छा रिस्पांस मिला था। एंकर निवेशकों ने 257 करोड़ रुपये का निवेश किया था। बाद में एंकर निवेशकों को 587 प्रति शेयर के हिसाब से 43.76 लाख इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इन एंकर निवेशकों में नोमुरा, गोल्डमैन सैक्स, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड (एमएफ), एक्सिस एमएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ, टाटा एमएफ, एचडीएफसी एमएफ और व्हाइटऑक कैपिटल एंकर निवेशकों में शामिल हैं।

जानिए कंपनी आईपीओ से मिले पैसों से क्या करेगी
कंपनी आईपीओ से मिल पैसों से सबसे पहले कर्ज निपटाने में करेगी। इसके बाद मैसूर और मानेसर में अपनी विनिर्माण सुविधाओं के विस्तातर और कार्यशील पूंजी की जरूरत को पूरा करने में करेगी। इसके अलावा कंपनी कर्नाटक के चामराजनगर में एक नई सुविधा भी स्थापित करेगी।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications