भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दुनियाभर में हर कोई जानता है। पर क्या आप मुकेश अंबानी से जुड़ी इन बातों को जानते है?
नई दिल्ली: भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को दुनियाभर में हर कोई जानता है। पर क्या आप मुकेश अंबानी से जुड़ी इन बातों को जानते है? रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और धीरूभाई अंबानी के बेटे, मुकेश अंबानी 19 अप्रैल 1957 को यमन के अदन में जन्मे थे।
1981 में रिलायंस पेट्रोलियम रसायन की शुरूआत
आपको ये जानकर हैरानी भी होगी कि केमिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त करने के बाद मुकेश अंबानी उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए करना चाहते थे। लेकिन उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने उनकी पढ़ाई बीच में रोक दी और उनको अपने साथ काम करने के लिए बुलाया। इसके बाद साल 1981 में मुकेश ने अपने पिता के साथ मिलकर रिलायंस पेट्रोलियम रसायन की शुरूआत की। कुछ समय बाद मुकेश ने रिलायंस इंफोकॉम लिमिटेड, जिसे अभी रिलायस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, उसकी स्थापना की। तब से आज तक मुकेश अंबानी को लगातार सफलता मिलती आ रही है।
मुकेश अंबानी को दी जाती है जेड सिक्योरिटी
भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी देश में एक मात्र कारोबारी हैं, जिन्हें जेड सिक्योरिटी दी गई है। बता दें कि ये देश की सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा सेवा है। जानकारी दें किसी शख्स को जेड सिक्योरिटी देने के लिए 15 से 16 लाख रुपए महीने का खर्च आता है। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी हैं जिन्हें धीरूभाई अंबानी ने एक डांस कार्यक्रम में देखा था। जिसके बाद मुकेश और नीता की शादी के लिए बातचीत शुरु हुई। मुकेश और नीता की शादी साल 1984 में हुई थी और उनके तीन बच्चे-आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी हैं। अंबानी का मुंबई स्थित घर एंटीलिया सबसे महंगा निजी आवास है। इसके साथ ही उनके घर में दुनियाभर की तमाम सुख सुविधा हैं। इसमें थिएटर, तीन हेलीपैड, टेरेस गार्डेन, 168 कारों की पार्किंग सुविधा के साथ कामकाज के लिए 600 लोगों का स्टाफ मौजूद है।
मुकेश अंबानी ने यहां भी बनाया नया रिकॉर्ड
मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से पूरे टेलिकॉम सेक्टर में तो तहलका मचाया ही, साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। रिलांयस जियो देश की पहली ऐसी कंपनी बनी जिसने केवल 170 दिनों में करीब 10 करोड़ ग्राहक अपने खाते में जोड़ें। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि रिलायंस केवल देश में ही नही बल्कि विदेशों में भी उतनी ही फेमस है। आपको बता दें कि रिलायंस के सामान एक दो नही बल्कि 108 देशों में निर्यात किया जाता है।
दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी
हाल ही में फोर्ब्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें अमीर बन गए। उन्होंने गूगल के फाउंडर लैरी पेज (46) और सर्गे ब्रिन (46) को पीछे छोड़ दिया। फोर्ब्स के मताबिक, अंबानी की नेटवर्थ 60.7 अरब डॉलर (4.30 लाख करोड़ रुपए) है। वहीं इस साल की शुरुआत में जारी फोर्ब्स के 2019 के सबसे धनी लोगों की सूची में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश 13वें स्थान पर थे।
10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी बनी रिलायंस
मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर हैं। उन्होंने पिछले साल अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को पीछे छोड़ा था। मा की नेटवर्थ अब 2.95 लाख करोड़ रुपए है। फोर्ब्स ने मार्च में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट जारी की थी। उस वक्त अंबानी 50 अरब डॉलर (3.56 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ 13वें नंबर पर थे। रिलायंस के शेयर में तेजी आने से उनकी नेटवर्थ बढ़ रही है। कंपनी का शेयर गुरुवार को बीएसई पर 0.65% बढ़त के साथ 1,579.95 रुपए पर बंद हुआ। रिलायंस गुरुवार को 10 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली देश की पहली कंपनी भी बन गई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications