त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दिवाली और धनतेरस से पहले ही सोने का भाव चढ़ने लगा है।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दिवाली और धनतेरस से पहले ही सोने का भाव चढ़ने लगा है। इस महीने अब तक 24 कैरेट सोने के भाव में 1633 रुपये की उछाल आ चुकी है, जबकि चांदी के रेट में सबसे तेज बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान चांदी 5919 रुपये की छलांग लगा चुकी है। जहां तक सोने के 7 अगस्त के रिकॉर्ड ऊंचाई की तुलना करें तो सोना अभी भी 3653 रुपये सस्ता है। वहीं चांदी भी इस साल के अपने उच्च रेट से 9168 रुपये नरम है।

इसके साथ ही इस सप्ताह सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन पांच कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। इस सप्ताह 2 नवंबर से 6 नवंबर के बीच सोने का हाजिर भाव जहां 881 रुपये की तेजी आई वहीं चांदी 2,389 रुपए की उछाल है। लेकिन इसके बाद भी अभी सोना-चांदी का भाव सस्ता चल रहा है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी सस्ता चल रहा है।
बीते सप्ताह में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी
2 नवंबर को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को आज यानी 2 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 58 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ 50898 रुपये के स्तर पर खुला, लेकिन 197 रुपये की तेजी साथ 51037 पर बंद हुआ। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 1941 रुपये की बड़ी उछाल देखने को मिली। चांदी आज 61867 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
3 नवंबर मंगलवार को दूसरे कारोबारी सत्र में देश भर के सर्राफा बाजारों में आज देश भर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 3 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ 51054 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में भी 137 रुपये क मामूली उछाल देखने को मिला। चांदी आज 61730 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
4 नवंबर को बुधवार सप्ताह के तीसरे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों में मामूली तेजी देखने को मिली। आज यानी 4 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51442 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 803 रुपये की गिरावट आई और रेट 61447 रुपये रहा।
5 नवंबर को गुरुवार सप्ताह के चौथे कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा में आज यानी 5 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 75 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51381 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 1137 रुपये की तेजी आई और रेट 62380 रुपये रहा।
6 नवंबर को शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में देशभर के सर्राफा बाजारों में आज यानी 6 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 386 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51918 के स्तर पर खुला। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 1,466 रुपये की तेजी आई और रेट 64256 रुपये रहा।
धनतेरस पर 9 में से 5 बार सस्ता हुआ सोना
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है। लेकिन इसके बाद भी अगर पिछली नौ दिवाली की बात करें तो 5 बार सोने के भाव जस्ट पहले वाली दिवाली की तुलना में गिरे हैं और केवल चार बार गोल्ड के रेट में उछाल आया है। पिछली दो दिवाली से सोना लगातार उछल रहा है और इस बार भी इसमें तेजी की उम्मीद है। साल 2010 की दिवाली की तुलना में 2011 में दीपावली के दिन सोने के भाव में 38 फीसद से ज्यादा का उछाल देखने को मिला था। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक 26 अक्टूर 2011 तक आते-आते 24 कैरेट सोने का भाव 7599 रुपये चढ़ चुका था और इस दिन यह 27570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगले साल यानी 2012 में भी सोने की चमक बढ़ी और 13 नवंबर 2012 तक सोना 4149 रुपये उछल कर 31719 रुपये पर पहुंच गया था।
सोना 1203 रुपये सस्ता, निवेश का बेहतरीन मौका
धनतेरस-दिवाली के मौके पर आप मोदी सरकार से सस्ता सोना खरीद सकते हैं। नौ नवंबर यानी सोमवार से सरकार एक बार फिर आपको सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश का मौका दे रही है। छोटी दिवाली यानी 13 नवंबर तक आपके पास मार्केट रेट से सस्ता सोना खरीदने का बेहतरीन मौका है। हालांकि यह गोल्ड फिजिकल रूप में नहीं मिलेगा। गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त के लिए 5,177 रुपये प्रति ग्राम का भाव तय किया गया है। बीते कल रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। आरबीआई ने कहा, गोल्ड बॉन्ड के लिए इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) द्वारा 999 शुद्धता के सोने के प्रकाशित सामान्य औसत बंद भाव पर आधारित है। इसके तहत दाम 5,177 रुपये प्रति ग्राम तय हुआ है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020- 21 की आठवीं शृंखला के लिए आवेदन नौ से 13 नवंबर 2020 के बीच स्वीकार किए जाएंगे। बता दें शुक्रवार को सर्राफा बाजार सोने का औसत भाव 52,473 रुपये पर बंद हुआ। यानी अगर आप सोमवार को आवेदन करते हैं तो आपको सीधे-सीधे 703 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता सोना मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications