Punjab Govt: पंजाब सरकार की तरफ से राज्य के गरीब बुजुर्गो के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। पंजाब सरकार की इस योजना का नाम वृद्धा पेंशन योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की तरफ से राज्य के गरीब बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है, तो फिर आइए जानते हैं पंजाब सरकार की इस योजना के बारे में।

राज्य सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के गरीब बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इससे उनको छोटी बड़ी जरूरतों के लिए किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
इस योजना के अंतर्गत पंजाब के वृद्ध नागरिकों को हर महीने 1,500 रु की पेंशन प्रदान की जाएगी। पेंशन की यह राशि सीधे डीबीटी के जरिए लाभार्थी के बैंक खाते में प्रदान की जाती है।
अगर हम पंजाब वृद्धा पेंशन योजना के लिए पात्रता की बात करें तो फिर इस योजना में आवेदन करने वाला पंजाब का मूल निवासी होना बेहद जरूरी है। इस योजना का लाभ केवल पंजाब के वृद्ध नागरिकों को मिलेगा। इस योजना में आवेदन करके के लिए बुजुर्ग महिलाओं की आयु 58 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना चाहिए जैसे- वोटर आईडी, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे डिपार्टमेंट ऑफ सोशल सिक्योरिटी एंड वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट पर जाना होगा। इसके बाद आपको होम पेज पर आपको फॉर्म वाला ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा। यह पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म अंडर ओल्ड एज पेंशन स्कीम वाले दिखाई देगा। आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने वृद्धा पेंशन योजना आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म को आपको डाउनलोड कर लेना है। इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। जब आप सभी जानकारियों को सही सही भर लेते है इसके बाद आपको इसमें सभी जरूरी दस्तावेज को अटैच करना होगा।
इसके बाद आपको इस फॉर्म को एसडीएम कार्यालय या एसडीपीओ या पंचायत या आंगनवाड़ी केंद्र या बीपीडीओ ऑफिस में जमा करा दें। जब आप फॉर्म को जमा करा देते हैं। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के द्वारा आपके फॉर्म की जांच की जाती है। जिसके बाद आपको वृद्धा पेंशन योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications