
How to get points in dream11: ड्रीम11 में टाटा आईपीएल क्रिकेट टीम बनाने पर मैच के दौरान प्वाइंट दिए जाते हैं। इन्हीं प्वाइंट के आधार पर ड्रीम11 में भाग लेने वाले मैच के बाद इनाम जीतते हैं। यह इनाम करोड़ों रुपये के होते हैं। अगर सही टीम चुनी हो तो करोड़ों रुपये का इनाम आसानी से पाया जा सकता है।
ड्रीम11 टाटा आईपीएल की टीम में चुने खिलाड़ी अगर एक रन बनाता है तो उसे 1 अंक दिया जाता है। वहीं अगर खिलाड़ी चौका लगाता है तो उसे 1 अंक अतिरिक्त दिया जाता है। छक्का लगाने पर 2 अंक अतिरिक्त दिए जाते हैं। अगर खिलाड़ी 50 रन बनाता है तो उसे 8 अंक अरितिक्त दिए जाते हैं। इसके अलावा 100 रन बनाने पर खिलाड़ी को 16 रन अतिरिक्त दिए जाते हैं।
ड्रीम11 में इस रन सिस्टम में कप्तान और उप कप्तान को कुछ ज्यादा अंक मिलते हैं। ड्रीम11 टीम के कप्तान को मैच में बनाए गए अंकों का 2 गुना अंक दिए जाते हैं। वहीं ड्रीम11 टीम के उप-कप्तान को मैच में बनाए गए अंकों का 1.5 गुना अंक दिया जाता है।
ड्रीम11 में बॉलिंग पॉइंट्स सिस्टम भी काम करता है। इसमें रन आउट को छोड़कर प्रति विकेट 25 अंक दिए जाते हैं। वहीं एलबीडब्ल्यू या बोल्ड पर 8 बोनस अंक दिए जाते हैं। इसके अलावा एक मैच में 3 विकेट लेने पर 4 बोनस अंक दिए जाते हैं। वहीं एक मैच में 4 विकेट लेने पर 8 बोनस अंक मिलते हैं।
एक मैच में पांच विकेट लेने पर 16 बोनस अंक मिलने का नियम है। इसके अलावा प्रति मेडेन ओवर 12 अंक मिलते हैं।
फील्डिंग के लिए भी ड्रीम11 टाटा आईपीएल टीम को अंक मिलते हैं। इसके तहत प्रति कैच 8 अंक दिए जाते हैं। एक मैच में तीन कैच लेने पर 4 बोनस अंक भी मिलते हैं। वहीं 12 पॉइंट्स प्रति स्टंप/डायरेक्ट रन के लिए मिलते हैं। रन आउट के लिए 6 अंक प्रति थ्रो दिए जाते हैं।
अच्छी बोलिंग पर भी ड्रीम11 टीम को अंक मिलते हैं। 6 अंक उसे दिए जाते हैं, जिसकी इकॉनमी रेट 5 रन प्रति ओवर से कम है। वहीं 4 अंक उस खिलाड़ी को मिलते हैं, जिसकी इकॉनमी रेट 5 से लेकर 5.99 रन प्रति ओवर के बीच है। इसके अलावा 2 अंक उसे बोलर को मिलते हैं, जिसकी इकॉनमी रेट 6 रन से लेकर 7 रन प्रति ओवर के बीच है। इसके अलावा 2 अंक उस खिलाड़ी को मिलते हैं, जिसकी इकॉनमी रेट 10 रन से लेकर 11 रन प्रति ओवर के बीच है। यह अंक तब मिलते हैं, जब खिलाड़ी ने कम से कम 2 ओवर किए हों।

यहां पर एक बात याद रखना चाहिए कि जिस बोलर की इकॉनामी रेट खराब हो उसके अंक कटते भी हैं। जैसे 4 अंक उस खिलाड़ी के कटते हैं, जिसकी इकॉनमी रेट 11.01 रन से लेकर 12 रन प्रति ओवर के बीच है। वहीं 6 अंक उस खिलाड़ी के कटते हैं, जिसकी इकॉनमी रेट 12 रन प्रति ओवर से ऊपर है। हालांकि यह अंक तब कटते हैं, जब खिलाड़ी ने कम से कम 2 ओवर किए हों।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications