बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला। बुधवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 161 रुपए गिरकर 47,406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
नई दिल्ली: बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला। बुधवार को वायदा बाजार में सोने का भाव 161 रुपए गिरकर 47,406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, क्योंकि विदेशों में कमजोर रुख के बाद प्रतिभागियों ने अपनी हिस्सेदारी को घटा दिया। दूसरी तरफ, वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 243 रुपए गिरकर 48,087 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सोने की कीमत में गिरावट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने में डिलीवरी वाले सोने की कीमत 161 रुपए या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,406 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 14,002 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले सोने के कीमत 165 रुपए या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,612 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जिसमें 5,603 लॉट के लिए कारोबार हुआ। न्यूयॉर्क में सोने का भाव 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,731.60 डॉलर प्रति औंस हो गया था।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की कीमत में गिरावट बुधवार को चांदी की कीमत 243 रुपए की गिरावट के साथ 48,087 रुपए प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 243 रुपए या 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,087 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 10,983 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सितंबर डिलीवरी के लिए चांदी की कीमत 224 रुपए या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,900 रुपए प्रति किग्रा हो गई, जिसमें 1,989 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इधर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.68 डॉलर प्रति औंस हो गया था।
सोने की कीमत में गिरावट आपको राहत देगी। आपको बता दें कि भारत में अभी शादी का सीजन चल रहा है। शादी में लोग सोने-चांदी के गहनों की ज्यादा खरीदारी करते हैं। ऐसे लोगों को इस गिरती कीमत से फायदा होगा जिनके यहां आने वाले दिनों में शादी होनी है। वहीं ज्वैलरी खरीदते वक्त हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही लें। दोबारा बेचते समय बिना हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का सही दाम का मिलना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि बिक्री के समय हॉलमार्क वाली ज्वैलरी का मूल्य मौजूदा बाजार भाव पर तय होती है। इसलिए हॉलमार्क सर्टिफिकेट वाली ज्वैलरी ही खरीदें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications