Uttar pradesh old Age pension Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के कल्याण और विकास के लिए वास्तव में बेहतरीन प्रयास कर रही है। सरकार ने राज्य के लोगों के बेहतर भविष्य के लिए तमाम योजनाएं शुरु की हैं। इन योजनाओं में वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना, शिक्षा सहायता योजना आदि शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों, किसानों, वरिष्ठ नागरिकों समेत प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं शुरु की हैं। चलिए आज हम आपको यूपी गवर्नमेंट के सबसे महत्वपूर्ण कल्याणकाणी योजनाओं में से एक 'वृद्धावस्था पेंशन योजना' (UP old age Pension Scheme) के बारे में आपको बताएंगे।

वृद्धावस्था पेंशन योजना (old age Pension Scheme)
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के वृद्ध आबादी की सुरक्षा, देखभाल और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए समर्पित दिखाई दे रही है। वरिष्ठ व्यक्तियों की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों पर को ध्यान में रखने हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है। सरकार की कोशिश है कि बढ़ती उम्र के साथ भी लोगों को मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए एक नियमित आय मिलती रहे।
योजना की विशेषताएं
- इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 500 रुपये की पेंशन मासिक या तिमाही आधार पर दी जाती है।
- गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को इस पेंशन योजना का लाभ मिलता है।
- पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
क्या है पात्रता
- नागरिक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए
- नागरिक की उम्र 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 60 वर्ष से अधि उम्र के बुजुर्ग इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- ग्रामीण क्षेत्रों के वे वरिष्ट नागरिक जिनकी परिवार की वार्षिक आय 46080 रुपये तक है वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- शहरी क्षेत्रों में निवास कनरे वाले वरिष्ट नागरिक को आवेदनक के लिए परिवार की कुल वार्षिक आय 56460 रुपये तक होनी चाहिए।
- नागरिक का नाम बीपीएल सूची में दर्ज होना चाहिए।

किन डॉक्यूमेंट की होगी आवश्यकता
- पासपोर्ट साइज का रंगीन फोटो
- आईडी प्रूफ के लिए (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से कोई एक)
- वरिष्ट नागरिक के बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- आय प्रमाण पत्र
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट की कॉपी
- जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी
कैसे कर सकते हैं आवेदन
आवेदन के लिए आपको अधिकारिक पोर्टल http://sspy-up.gov.in पर जाना होगा
- पुरानी पेंशन के विकल्प पर क्लिक करें
- ऑनलाइन आवेदन करने के विकल्प का चयन करें
- न्यू एंट्री फॉर्म लिंक के विकल्प पर क्लिक करें
- अब पूछे गए सभी जरूरी जानकारी भरें
- इसके बाद उपर बताए गए सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें
- सेव बटन पर क्लिक करें
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ एक रजिस्ट्रेशन स्लिप स्क्रिन पर दिखेगी
- फाइनल सबमिट टैब पर क्लिक करें
- अब आप लास्ट में दिख रहे पेज को पीडीएफ फार्म में डॉउनलोड जरूर कर लें
कैसे ट्रैक करें रजिस्ट्रेशन का स्टेटस
- अधिकारिक पोर्टल http://sspy-up.gov.in पर जाएं
- ऑनलाइन आवेदन की स्थिति जांचें के विकल्प पर क्लिक करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
- अब, आप अपने आवेदन की स्थिति की जान सकेंगे
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications