आज के समय में डिजिटल पेमेंट और रिचार्ज एप ने जीवन को काफी आसान बना दिया है। इस एप्प्स के द्वारा हम जब चाहे जहां चाहे बिल-पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग भी कर सकते है।
नई दिल्ली: आज के समय में डिजिटल पेमेंट और रिचार्ज एप ने जीवन को काफी आसान बना दिया है। इस एप्प्स के द्वारा हम जब चाहे जहां चाहे बिल-पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग भी कर सकते है। ये एप्स आपको काफी आकर्षक डील्स और डिस्काउंट भी देते है वो भी अधिकतर हर रिचार्ज पर, जिससे ये और भी ज्यादा उपयोगी साबित होती है। इस एप्स की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते है की पिछले कुछ सालो में इन एप्स के उपयोगकर्ताओ की संख्या में काफी इज़ाफ़ा हुआ है।

अगर हम देखें तो आजकल हर कोई मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज और बिल पेमेंट्स के लिए मार्केट में मौजूद अलग-अलग मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करता है। इन सभी रिचार्ज पर यूजर्स को अच्छी कैशबैक भी मिल जाती है। तो चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि किन एप से रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करने पर सबसे ज्यादा कैशबैक मिलेगा।
एचडीएफसी पेजैप
पेजैप एचडीएफसी की सभी के लिए मोबाइल प्लेटफ़ॉर्म ई-रीचार्ज ऐप है। पेजैप के साथ, आप पार्टनर एप्लिकेशन पर अपने मोबाइल द्वारा खरीदारी कर सकते हैं, मूवी टिकट, किराने का सामान खरीद सकते हैं, फ्लाइट टिकट और होटल बुक कर सकते हैं और आकर्षक ऑफर्स प्राप्त कर सकते हैं। ऐप का उपयोग आपकी कांटेक्ट लिस्ट में किसी के साथ या बैंक खाते में मनी ट्रांसफर, बिलों का भुगतान और अपने मोबाइल, डीटीएच और डेटा कार्ड को रिचार्ज करने के लिए किया जा सकता है। अगर रिजार्च करते है तो 10 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है साथ ही बिल पेमेंट्स करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलता है। अगर आप महीने में 10 हजार रुपये का रिचार्ज करते हैं तो 1000 रु कैशबैक और बिल पेमेंट्स पर 500 रुपये कैशबैक मिलता है।
गूगल पे
गूगल पे ऐप पर एक्सिस बैंक के ऐस क्रेडिट कार्ड के जरिए रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करने पर यूजर्स 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक कमा सकते हैं। खास बात यह है कि इस कैशबैक पर कोई कैपिंग नहीं है। समझने के लिए, अगर आप महीने में 10 हजार रुपये का रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करते हैं। तो आपको 500 रुपये कैशबैक मिलता है।
अमेजन
अमेजन ऐप या वेबसाइट पर अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करने पर यूजर्स को 2 प्रतिशत अनलिमिटेड रिवॉर्ड प्वाइंट मिलते हैं। खास बात यह है कि इस रिवॉर्ड प्वाइंट पर कोई कैपिंग नहीं है। अगर आप महीने में 10 हजार रुपये का रिजार्च और बिल पेमेंट्स करते हैं। तो आपको 200 रिवॉर्ड प्वाइंट मिलता है।
पेटीएम
हाल ही में पेटीएम ने दो तरह के क्रेडिट कार्ड 'पेटीएम एसबीआई कार्ड' और 'पेटीएम एसबीआई कार्ड सिलेक्ट' लॉन्च किए हैं। इन दोनों कार्ड के जरिए पेटीएम ऐप या वेबसाइट पर रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करने पर 2 फीसदी का अनलिमिटेड कैशबैक मिलता है। ये कैशबैक पेटीएम गिफ्ट वाउचर के रूप में मिलता है। अगर आप महीने में 10 हजार रुपये का रिजार्च और बिल पेमेंट्स करते हैं तो आपको कुल 200 रुपये का पेटीएम गिफ्ट वाउचर मिल जाएगा।
फ्रीचार्ज
एक्सिस बैंक फ्रीचार्ज क्रेडिट कार्ड के जरिए फ्रीचार्ज ऐप या वेबसाइट पर रिचार्ज और बिल पेमेंट्स करने पर 5 फीसदी का कैशबैक (अधिकतम 500 रुपये कैशबैक) मिलता है। अगर आप महीने में 10 हजार रुपये का रिजार्च और बिल पेमेंट्स करते हैं तो आपको 500 रुपये कैशबैक मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications