Many financial rules changing in September 2023: दो दिन बाद सितंबर शुरू हो जाएगा। इसी के साथ कई नियम भी बदल जाएंगे। इनमें कुछ नियम पैसों से जुड़े हुए हैं, जिनका जानना आपके लिए जरूरी है। सितंबर 2023 में क्रेडिट कार्ड से लेकर फ्री आधार अपडेट तक कई ऐसे बदलाव होने वाले हैं, जो आम लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे। आइये जानते हैं नइ बदलने वाले नियमों के बारे में।
अगर आप अपना आधार बिना फीस दिए अपडेट करना चाहते हैं, तो आपके पास सितंबर में आखिरी मौका है। UIDAI ने 14 सितंबर 2023 तक फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। पहले यह सुविधा को 14 जून थी। ऐसे में आप फ्री में अपने डेमोग्राफिक डिटेल्स बिना शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं।

2,000 रुपये के नोटों को बदलने की डेडलाइन भी 30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही है। ऐसे में आप बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके जल्द से जल्द 2000 रुपये के नोट बैंक में जाकर जमा करा सकते हैं। अगर 30 सितंबर के बाद आपके पास 2000 रुपये का नोट रह जाता है तो वह बेकार हो जाएगा और आपको नुकसान ही होगा।
अगर स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश है तो 30 सितंबर 2023 तक आधार और पैन जरूर लिंक करवा लें। अगर ऐसा नहीं किया तो ऐसे खातों को निष्क्रिय घोषित किया जाएगा। ऐसा होने पर जरूरत पर पैसा निकालने में दिक्कत आएगी।
अगर आपने डीमैट खाते में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो 30 सितंबर तक इसे भी करा लें। बिना नॉमिनेशन वाले खाते को सेबी निष्क्रिय घोषित कर देगा। ऐसे में आप शेयर बाजार में शेयर खरीद और बेच नहीं पाएंगे।
अगर आपके पास एक्सिस बैंक का Magnus क्रेडिट कार्ड है, तो जान लें इसके नियम और शर्तों में सितंबर में बदलाव होने जा रहे है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ ट्रांजैक्शन पर ग्राहकों को स्पेशल छूट का लाभ नहीं मिलेगा। इसके साथ ही 1 सितंबर से नई कार्डधारकों को सालाना फीस के रूप में 12,500 रुपये और जीएसटी देना होगा। वहीं पुराने ग्राहकों को 10,000 रुपये और जीएसटी देना होगा।
एसबीआई की वीकेयर स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो आपके लिए बस 30 सितंबर 2023 तक ही मौका है। इस स्कीम का लाभ केवल सीनियर सिटीजन उठा सकते हैं। इस स्कीम में ऐसे लोगों को 5 से 10 साल की एफडी पर 1 फीसदी तक ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications