नई दिल्ली, जून 7। भारत में जोखिम से बचने वाले निवेशक लंबे समय से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को ही प्राथमिकता देते आए हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। एफडी पर ब्याज दरें बीते सालों में घटी हैं, जिससे इसकी तरफ निवेशकों का आकर्षण भी कम हुआ है। कम जोखिम वाले निवेश विकल्पों की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड बैंक एफडी का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। तो आइए निवेश करने के लिए सबसे अच्छे कॉरपोरेट बॉन्ड फंड और उनमें निवेश करने की वजहों के बारे में जानते हैं।
जानिए क्या होते हैं कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड्स
कॉरपोरेट बॉन्ड फंड, जिन्हें गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के नाम से भी जाना जाता है, वे डेब्ट फंड होते हैं जो अपनी पूंजी का कम से कम 80% हिस्सा बेस्ट क्रेडिट रेटिंग वाले कॉर्पोरेशन में निवेश करते हैं। क्रिसिल या वैल्यू रिसर्च जैसी रेटिंग एजेंसी द्वारा दी जाने वाली क्रेडिट रेटिंग का उपयोग कॉर्पोरेट बॉन्ड की सुरक्षा का आकलन करने के लिए किया जा सकता है। पिछले वर्ष में कॉरपोरेट बॉन्ड फंड ने लगभग 7% का औसत रिटर्न दिया। इनका तीन और पांच साल का औसत रिटर्न क्रमशः 8% और 9% से अधिक है। जो एसबीआई, एचडीएफसी जैसे प्रमुख बैंकों द्वारा एफडी पर दी जाने वाली ब्याज दरों से बेहतर है। आगे जानते हैं बेस्ट 4 कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड के बारे में।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉरपोरेट बॉन्ड फंड
आदित्य बिड़ला सन लाइफ कॉरपोरेट बॉन्ड फंड को वैल्यू रिसर्च से 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 7.99 फीसदी और 3 साल का रिटर्न 9.45 फीसदी रहा है। जिन कंपनियों में इसने निवेश किया हुआ है उनमें नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कार्पोरेशन लिमिटेड, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और मध्य प्रदेश स्टेट शामिल हैं।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड को भी वैल्यू रिसर्च से 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 7.47 फीसदी और तीन साल का रिटर्न 9.15 फीसदी रहा है। इस फंड के पास 19706 करोड़ रु की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) है। इस फंड ने नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्प लिमिटेड और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड जैसी कंपनियों में निवेश किया हुआ है।
कोटक कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड
कोटक कॉर्पोरेट बॉन्ड फंड को वैल्यू रिसर्च से 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस फंड का एक साल का रिटर्न 6.90 फीसदी और 3 साल का रिटर्न 8.43 फीसदी रहा है। इस फंड के तीन साल, पांच साल और दस साल के रिटर्न सभी कैटेगरी के औसत रिटर्न से अधिक हैं। इस फंड की एयूएम 9310 करोड़ रु है। बता दें कि एयूएम वो कुल पैसा होता है, जो निवेशकों की तरफ से किसी स्कीम/फंड में निवेश किया गया हो।
एक्सिस कॉर्पोरेट डेब्ट फंड
एक्सिस कॉर्पोरेट डेब्ट फंड का एक साल का रिटर्न 9.09 फीसदी और 3 साल का रिटर्न 8.92 फीसदी रहा है। इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस फंड की एयूएम 4089 करोड़ रु है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications