नयी दिल्ली। लोगों के सामने कोई टेंशन रहे या न रहे पैसों की टेंशन जरूर रहती है। कभी कभी अपनी जरूरतों को पूरा कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। पैसों की टेंशन दूर करने के लिए थोड़ी प्लानिंग की जरूरत होती है। जैसे कि यदि आप नौकरी करते हैं तो थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश करते रहें या फिर कोई साइड बिजनेस कर लें। कुछ साइड बिजनेस ऐसे भी होते हैं, जिनमें ग्रोथ दिखने पर आप उन्हें फुल टाइम बिजनेस में बदल सकते हैं। अगर आप ऐसे किसी कमाई के जरिए की तलाश में हैं तो हम आपको एक शानदार आइडिया देंगे। इस आइडिया से आप हर महीने लाखों रु कमा कर सकते हैं, जिससे आपको नौकरी करने की भी जरूरत नहीं होगी।
उगाएं लेमन ग्रास
हम जिस बिजनेस आइडिया की बात कर रहे हैं वो खेती से जुड़ा है। मगर इसके लिए जरूरी नहीं कि आप किसान ही हों। थोड़ी-बहुत जानकारी हासिल कर आप लेमन ग्रास पौधा उगा सकते हैं। यही पौधा आपको हर महीने लाखों रु कमाई कराएगा। गौरतलब है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेमन ग्रास उगाने को कहा है, क्योंकि यह एक औषधि है।
बिना खाद के उग जाएगा लेमन ग्रास
लेमन ग्रास का इस्तेमाल दवाइयों के अलावा डिटरजेंट और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में होता है। आप लेमन ग्रास को बिना खाद के उगा सकते हैं। अगर सीजन की बात करें तो मौजूदा समय लेमन ग्रास की खेती के लिए एक दम परफेक्ट है। क्योंकि इसकी खेती के लिए फरवरी से जुलाई के बीच के समय को सबसे बेहतर माना जाता है। अच्छी बात यह है कि यदि आप एक बार लेमन ग्रास लगाएं तो 7 बार तक इसकी कटाई की जा सकती है और आपको हर बार कमाई होगी। पहली कटाई होगी लेमन ग्रास लगने के 3 से 5 महीने बाद।
कैसे और कितनी होगी कमाई
लेमन ग्रास का उपयोग तेल निकालने में होगा। अगर आप थोड़ी-बहुत जमीन पर भी लेमन ग्रास की खेती करें तो करीब 3 से 5 लीटर तक तेल मिल जाएगा। लेमन ग्रास का 1 लीटर तेल 1500 रु तक में बिकता है। लेमन ग्रास की खेती तैयार हुई या नहीं इसके लिए एक पौधे को तोड़कर सूंघें। नींबू जैसी तेज खुशबू आने पर आपकी खेती तैयार हो चुकी है।
ये है लेमन ग्रास काटने का तरीका
आपको पूरे लेमन ग्रास पौधे की कटाई नहीं करनी है। ध्यान रहे कि नीचे से 5 से 8 इंच तक की कटाई करनी होती है। अगरी कटाई में आपको 1.5-2 लीटर तेल मिलेगा। बाकी 3 सालों में तेल का उत्पादन बढ़ेगा। आपको लेमन ग्रास की खेती करने के लिए 40 हजार रुपये तक की जरूरत होगी। जहां तक खेत में लगाने का सवाल है तो लेमन ग्रास की पेराई मेंथा की तरह होती है।
कैसे होगी तगड़ी कमाई
1 कट्ठा जमीन (1 बीघा का बीसवां हिस्सा) में 3 कटाई करने पर आपको 150 लीटर तक तेल मिल जाएगा। यदि आप ज्यादा बड़े पैमाने पर लेमन ग्रास उगाएं तो हर साल आपको 12-16.80 लाख रु तक कमाई हो सकती है। यानी हर महीने आपको 1-1.20 लाख रु मिलेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications