नयी दिल्ली। अगर आप स्मार्टफोन सहित कोई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनी एलजी लॉकडाउन में खास डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। एलजी के ऑफर के तहत आपको 15000 रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट मिल सकता है। आपको लॉकडाउन के दौरान एलजी के प्रोडक्ट्स के लिए बुकिंग करनी होगी, जिस पर आपको शानदार डिस्काउंट दिया जाएगा। एलजी ने अपने स्मार्टफोन एलजी जी8 एक्स थिनक्यू स्मार्टफोन के लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन करने वाली सभी ग्राहकों को मोबाइल 5000 रुपये का सीधा डिस्काउंट दिया जाएगा। इतना ही नहीं आपको 5000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 1999 रुपये का Jabra Bluetooth भी मिलेगा। वैसे कंपनी के इस स्मार्टफोन की कीमत 49999 रुपये है। एलजी का कहना है कि इन सामानों की डिलीवरी लॉकडाउन के बाद सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
10000 रु तक का कैशबैक
एलजी ने और भी ढेरों प्रोडक्ट्स को ऑफर कैटेगरी में रखा है। आपको बाकी प्रोडक्ट्स के लिए प्री-बुकिंग 10,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। एलजी के मुताबिक प्री-रजिस्ट्रेशन 15 मई तक जारी हैं, जबकि ऑफर का लाभ उठाने के लिए 30 मई तक खरीदारी की जा सकती है। ध्यान रहे कि ऑफर का फाएदा उठाने के लिए आपको प्री-रजिस्ट्रेशन के बाद 30 मई से पहले डिवाइस खरीदना होगा। एक बार जब आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करेंगे तो एक एलजी प्रतिनिधि इन ऑफर का फाएदा उठाने की जानकारी देने के लिए आपसे संपर्क करेगा।
इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 15 फीसदी तक कैशबैक
एलजी टीवी और ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए रजिस्टर करने वाले ग्राहकों को क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 15 प्रतिशत तक कैशबैक (अधिकतम 15,000 रुपये) मिलेगा। इसके अलावा 17500 रुपये तक की एक ईएमआई की छूट भी मिल सकती है। साथ ही आपको लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा जिसमें आपके पास मौका होगा LK7 स्पीकर जीतने का। चुनिंदा ओएलईडी और यूएचडी टीवी सेटों की खरीद पर ग्राहकों को 35,990 रु की दूसरा टीवी प्राप्त करने का मौका मिलता है। एलजी के इस पूरे ऑफर में टीवी खरीदने पर 10000 रुपये तक का गिफ्ट वाउचर भी दिया मिल रहा है।
बैंक कार्ड से भी मिलेगा कैशबैक
इसके अलावा ऐसे ग्राहक जो फ्रिज, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, वाटर प्यूरीफायर, एयर प्यूरीफायर, डिशवॉशर या माइक्रोवेव जैसे घरेलू उपकरणों की बुकिंग करते हैं तो उन्हें ICICI, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, HDFC, SBI जैसे पार्टनर बैंक कार्ड से 12.5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है। ग्राहकों को जीरो डाउन पेमेंट पर फ्लेक्सी ईएमआई का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सामान खरीदने के बाद आपको 5000 रु तक का गिफ्ट वाउचर, इंवर्टर एसी पर 5 साल की वारंटी, चुनिंदा माइक्रोवेव पर 5 साल तक की वारंटी और वॉटर प्यूरीफायर पर 4200 रु तक का मैंटेंनेंस पैकेज ऑफर मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications