नई दिल्ली, अक्टूबर 11। आप भी चाहते होंगे है कि आपका बुढ़ापा आराम से कटे। आपको पैसों की तरफ से कोई टेंशन न हो। ये सोच सही है। मगर इसके लिए प्लानिंग करना भी जरूरी है। यदि आप चाहते हैं कि आपको हर महीने एक तय रकम मिलती रहे तो इसके लिए सही ऑप्शन में निवेश करना होगा। कई ऐसे प्लान्स और स्कीमें हैं, जिनमें हर महीने एक निश्चित राशि बतौर पेंशन दी जाती है। ऐसे ही एक प्लान की पेशकश करती है एलआईसी। इसके मासिक पेंशन प्लान का नाम है जीवन अक्षय प्लान। आपको इस प्लान में सिर्फ एक प्रीमियम देना होगा और आपको हर महीने एक निश्चित पेंशन मिलेगी।
जानिए स्कीम की डिटेल
इस योजना में जो पैसा आप निवेश करते हैं, उस राशि पर ब्याज के जरिए आपको रेगुलर इनकम मिलनी शुरू होती है। पॉलिसीधारक को जीवन भर हर महीने एक तय रकम की पेमेंट की जाती है। यानी आप एक बार पैसा देने के बाद एलआईसी, जो कि देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है, से हर महीने एक निश्चित आय प्राप्त करने के हकदार हो जाते हैं।
ये है आयु का नियम
भारतीय व्यक्ति इस पॉलिसी में ऑनलाइन या ऑफलाइन निवेश कर सकता है। मगर इसके लिए एक आयु लिमिट भी तय की गयी है एलआईसी की जीवन अक्षय पॉलिसी में 30 से 85 वर्ष तक के लोग ही निवेश कर सकते हैं। जीवन अक्षय योजना में एक ही बार में 1 लाख रुपये का प्रीमियम का भुगतान करने पर आपको 3 हजार रु मासिक पेंशन मिलेगी। ज्यादा निवेश राशि होने पर आपकी पेंशन राशि बढ़ जाएगी।
कैसे मिलेंगे हर महीने 6,859 रु
हर महीने 6,859 रु की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको एक साथ 9,16,200 रु का निवेश करना होगा। इतने निवेश पर आपको 9 लाख रुपये का सम एश्योर्ड मिलेगा। आपको एक फीसदी टैक्स छूट का भी फायदा मिलेगा। इसके बाद आपकी मासिक पेंशन 6859 रु, छमाही पेंशन 42000 रु, तिमाही पेंशन 20745 रु और सालाना पेंशन 86,265 रुपये होगी।
होते हैं कुल 10 ऑप्शन
जीवन अक्षय योजना में निवेशकों को एकमुश्त राशि के भुगतान पर 10 तरह के ऑप्शन मिलते हैं। इस योजना के तहत आप पेंशन सालाना, छमाही, तिमाही या हर महीने भी ले सकते हैं। पॉलिसीधारक जब तक जीवित रहता है उसे पेंशन मिलती रहती है।
मासिक 233 रु के खर्च पर पाएं 17 लाख रु
एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी वह पॉलिसी है जिसमें हर महीने सिर्फ 233 रुपये का निवेश करके आप 17 लाख रुपये की राशि प्राप्त कर सकते हैं। जीवन लाभ एलआईसी की एक टाइम-बाउंड, सीमित-प्रीमियम-भुगतान, गैर-लिंक्ड और लाभ सहित एंडोवमेंट योजना है। यह सुरक्षा और बचत दोनों ऑफर करती है। मैच्योरिटी के समय, पॉलिसीधारक एकमुश्त पेमेंट प्राप्त कर सकता है। यदि पॉलिसीधारक की अप्रत्याशित रूप से मृत्यु हो जाती है, तो यह योजना पॉलिसी के मैच्योर होने से पहले परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस पॉलिसी का शेयर बाजार से कोई संबंध नहीं है। यानी बाजार में उतार-चढ़ाव का आपके पैसे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। आप अपने बच्चों की शादी, शिक्षा और घर खरीदने के लिए इस एलआईसी योजना में निवेश कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications